फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   PM election message in Jalandhar 27 minute speech AAP for 8 minutes Congress SAD

जालंधर में पीएम का चुनावी संदेश: 27 मिनट के भाषण में 8 मिनट आप पर बरसे, कांग्रेस को 21 व शिअद को 10 सेकंड घेरा

Sat, 18 Jul 2026 12:09 PM IST
Nivedita मनीष शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
मनीष शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 18 Jul 2026 12:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने आप सरकार को नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद, रंगदारी, कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते, महिलाओं से किए गए वादों, किसानों के मुद्दों और बढ़ते कर्ज को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि पंजाब की अपार क्षमता के बावजूद राज्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

विज्ञापन
PM election message in Jalandhar 27 minute speech AAP for 8 minutes Congress SAD
जालंधर में पीएम मोदी की रैली - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 मिनट का भाषण विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ चुनावी संदेशों से भी भरपूर रहा। 

विज्ञापन


पूरे संबोधन में उन्होंने सबसे ज्यादा समय आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलने में लगाया। करीब आठ मिनट तक उन्होंने पंजाब सरकार की कार्यशैली, कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर सवाल उठाए। इसके मुकाबले कांग्रेस पर उनका हमला महज 21 सेकंड और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर केवल 10 सेकंड का रहा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आप सरकार को नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद, रंगदारी, कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते, महिलाओं से किए गए वादों, किसानों के मुद्दों और बढ़ते कर्ज को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि पंजाब की अपार क्षमता के बावजूद राज्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। साथ ही डबल इंजन सरकार को तेज विकास का आधार बताते हुए 5470 करोड़ रुपये की रेल और सड़क परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री के भाषण से स्पष्ट संकेत मिला कि भाजपा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अपना मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानकर रणनीति बना रही है। कांग्रेस और अकाली दल पर सीमित टिप्पणी को भी इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।


आप पर सबसे ज्यादा हमलावर रहे मोदी
प्रधानमंत्री ने नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद, रंगदारी, बढ़ते कर्ज, लंबित महंगाई भत्ते, महिलाओं से किए गए वादों और किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। करीब आठ मिनट तक चले इस हमले से भाजपा ने साफ संकेत दिया कि चुनाव में उसका मुख्य निशाना पंजाब की आप सरकार रहेगी।

कांग्रेस और अकाली दल पर नरम रुख
कांग्रेस पर प्रधानमंत्री ने करीब 21 सेकंड और शिरोमणि अकाली दल पर केवल 10 सेकंड टिप्पणी की। इससे राजनीतिक संकेत मिला कि भाजपा इस बार अपना चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के खिलाफ केंद्रित रखने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed