बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Women beneficiaries under the 'Mavan-Dhiyan Satkar Yojana' will receive funds starting August 1st, Arvind Kejriwal said in Pathankot.

मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत बची महिलाओं को पहली अगस्त से मिलेंगे पैसे, पठानकोट में बोले अरविंद केजरीवाल

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:01 PM IST
Women beneficiaries under the 'Mavan-Dhiyan Satkar Yojana' will receive funds starting August 1st, Arvind Kejriwal said in Pathankot.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार रात पठानकोट में 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या में शामिल हुए। इस दाैरान केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सभी धर्मों की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के साथ-साथ सनातन परंपराओं को मनाने के प्रयासों का गवाह बन रहा है। केजरीवाल ने श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को धूमधाम से मनाने, श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व की चल रही तैयारियों/जश्न, 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के विस्तार और पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर के पुनर्विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी 22 जिलों में 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं और लोग खुशी जता रहे हैं कि प्रदेश में पहली बार सनातन धर्म के लिए इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने मांवां-धीयां सत्कार योजना के बारे में कहा कि आप में से बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बैंक खातों में 3,000 रुपये प्राप्त करने के बाद हाथ खड़े किए हैं। पहली अगस्त को भगवंत मान पठानकोट आएंगे और रहती राशि सीधे आपके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हर वह महिला जिसका रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है लेकिन भुगतान अभी बाकी है, उसे भी एक अगस्त को अपने बैंक खाते में पैसे मिल जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि गुरु साहिब की कृपा है कि हमें भगवंत मान जैसा ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। मुझे याद है कि पिछले हर मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। पहली बार पंजाब को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिस पर एक रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप भी कोई नहीं लगा सकता। कोई भी उन पर, उनके परिवार या उनके किसी मंत्री पर एक रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। एक-एक रुपया बचाकर उन्होंने आपके लिए बिजली मुफ्त की, 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया, आपके लिए 'तीर्थ यात्राओं' का प्रबंध किया और अब हर महीने आपके खातों में एक हजार रुपये जमा करवा रहे हैं। तीर्थ यात्रा योजना के विस्तार पर उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' योजना के पहली अगस्त से तीन और रूट शुरू होंगे। खाटू श्याम जी और सालासर जी के रूट शुरू होंगे। एक और रूट हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए और एक और मथुरा और वृंदावन के लिए शुरू होगा। आप सभी को जरूर जाना चाहिए। हमने 1.5 लाख श्रद्धालुओं के लिए प्रबंध किए हैं, जो इन तीनों रूटों पर तीर्थ यात्रा करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर में भगवान वाल्मीकि मंदिर स्थित है। पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि भगवान वाल्मीकि मंदिर के साथ ही माता सीता तथा लव-कुश को समर्पित एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की धरती अत्यंत उपजाऊ है और यहां बोया गया हर बीज अंकुरित होता है, लेकिन एक बीज ऐसा है जो पंजाब की धरती पर कभी नहीं उग सकता, वह है नफरत का बीज। उन्होंने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी पहचान उसकी सांप्रदायिक सद्भावना, भाईचारा और सामाजिक एकता है। यहां के त्योहार और परंपराएं सभी की साझी विरासत हैं। रामनवमी, गुरुपर्व, हनुमान जयंती, ईद और शहीदी दिवस सभी पंजाबवासियों के साझा पर्व हैं। इसी प्रकार शहीद भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, गदर आंदोलन के महानायक तथा लाला लाजपत राय पूरे समाज की साझा धरोहर हैं। मान ने पठानकोट के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनसेवा में कभी कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें बार-बार यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से बचती रहीं कि राज्य का खजाना खाली है, लेकिन उनकी साढ़े चार वर्ष की सरकार ने कभी ऐसा दावा नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज्य का खजाना हमेशा जनता के लिए खुला है, क्योंकि यह जनता का ही धन है। हमारा कर्तव्य केवल भ्रष्टाचार, चोरी और फिजूलखर्ची को रोकना है। पहले यही पैसा नेताओं और उनके रिश्तेदारों की जेबों में चला जाता था, लेकिन हमने उन सभी रिसावों को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में तेजी से सड़क निर्माण कराया जा रहा है, लगभग 68 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, आम नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा 'मावां-धीयां सत्कार योजना' के अंतर्गत महिलाओं को सम्मान राशि के रूप में 1,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। कहा कि हमें पंजाब को कैलिफोर्निया, लंदन या पेरिस बनाने की आवश्यकता नहीं है। हमें अपनी पहचान के अनुरूप एक समृद्ध, खुशहाल और बेहतर पंजाब बनाना है। पंजाब से नशा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का पूरी तरह अंत होना चाहिए। हमें ऐसा 'रंगला पंजाब' बनाना है, जिसमें पठानकोट भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली: सीजेपी का प्रदर्शन जारी, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 20वें दिन भी जारी

18 Jul 2026

सरयू नदी के टापुओं पर आबकारी टीम का छापा, अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

17 Jul 2026

सोनभद्र में मामूली विवाद में मारपीट, घायलों को अस्पताल में घुसकर पीटा

17 Jul 2026

आत्मविश्वास ही आत्मरक्षा का सबसे बड़ा हथियार, अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

17 Jul 2026

आजमगढ़ में गलत खून चढ़ाने से प्रसूता की मौत

17 Jul 2026
विज्ञापन

सो रहा था परिवार, अचानक लगी आग में गृहस्थी जलकर हो गई राख

17 Jul 2026

वाराणसी में 20 हजार रुपये घूस लेते कैंट थाने का उर्दू अनुवादक गिरफ्तार

17 Jul 2026
विज्ञापन

वाराणसी में मां के सामने ट्रेलर से कुचलकर छह साल के बेटे की मौत

17 Jul 2026

Meerut: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खिलाईं नींद की गोलियां, सपेरा बुलाकर सांप से डसवा दिया

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट से हटाया तोड़ी गई दुकानों का मलबा

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट मामले में अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

17 Jul 2026

Meerut: पंचकर्म एवं योग के बारे में शिक्षिकाओं ने दी जानकारी

17 Jul 2026

Meerut: पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक में जयंती समारोह का आयोजन

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट मामले पर अधिकारियों ने कमिश्नरी में किया मंथन, दिया आश्वासन

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में जारी रहा महिलाओं का धरना

17 Jul 2026

Meerut: सेक्टर दो में बारिश के बीच भी जारी रहा महिलाओं का धरना

17 Jul 2026

Meerut: मेडिकल अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी वार्ड में बिजली बाधित, जेनरेटर से चल रहा काम

17 Jul 2026

Meerut: ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन की सदस्याओं ने किया डांस

17 Jul 2026

Meerut: ब्रह्मपुरी, पंजाया, गौतमनगर, मास्टर कॉलोनी के लोग भड़के, बिजली संकट से हैं परेशान

17 Jul 2026

Sonam wangchuk: सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ रही सेहत, भूख हड़ताल अभी भी जारी; देखें रिपोर्ट

17 Jul 2026

Jabalpur News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला अभियान, 40 स्कूल वैन पर कार्रवाई, कई वाहन जब्त

17 Jul 2026

Sagar News: राहतगढ़ किले के गेट पर महासंग्राम, 15 मिनट तक आपस में भिड़े सांप और नेवला, वायरल हुआ वीडियो

17 Jul 2026

मानसून की बारिश में डूबा बिलासपुर: NH-49 पर सड़क जलमग्न, सैकड़ों वाहन फंसे; देखें वीडियो में कैसे हैं हालात

गाजियाबाद: बहन से मिलने राजनगर एक्सटेंशन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, सोसाइटी में की मुलाकात

17 Jul 2026

Video: 20 साल का बनवास, 24 घंटे में दिल्ली पुलिस कमिश्नर बने, आखिर क्या है पूरा मामला; देखिए विशेष रिपोर्ट

17 Jul 2026

श्रीरामपुरम फेस-2 कालोनी में नकाबपोश बदमाशों ने विद्युतकर्मी के घर में की लाखों की लूट

17 Jul 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 17 July 2026 | UP Ki Baat | UP News | Live News

17 Jul 2026

VIDEO: गृह ऋण के 77 लाख रुपये जमा नही करने पर स्कूल भवन सील

17 Jul 2026

Video: फरीदाबाद की खिलाड़ियों ने सीबीएसई टेनिस नॉर्थ जोन में फाइनल में बनाई जगह

17 Jul 2026

गुरुग्राम में 19 जुलाई को अंतर राज्य कराटे प्रतियोगिता, 350 से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

17 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed