बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   People in Moga are troubled by garbage piles; shopkeepers have shut their shops and staged a protest.

मोगा में कूड़े के ढेर से लोग परेशान, दुकानदारों ने दुकानें बंद कर लगाया धरना

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:58 PM IST
People in Moga are troubled by garbage piles; shopkeepers have shut their shops and staged a protest.
पंजाब भर में 8 जुलाई से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, जिसके चलते पूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। मोगा शहर में भी इस हड़ताल का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोगा के मुख्य बाजार में देव होटल के पास, जो सिविल अस्पताल से कुछ ही दूरी पर स्थित है, सड़कों पर कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। फैली गंदगी और उससे उठ रही बदबू के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थिति से परेशान होकर आज स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने में मोगा कांग्रेस की हल्का इंचार्ज मालविका सूद भी पहुंचीं। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण पिना भी धरना स्थल पर पहुंचे और दुकानदारों के साथ धरने में बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। दोनों नेताओं ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और समस्याओं का जल्द समाधान होंगे। दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों के सामने कई दिनों से कूड़ा जमा है, जिससे ग्राहक आने से बच रहे हैं और उनका कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दुकानदारों ने बताया कि करीब 20 से 25 दुकानों का कामकाज लगभग ठप हो चुका है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल कराने और कूड़े के ढेर हटाने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिले और बाजार की सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू हो सकें। मौजूदा आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रबीन मक्कड़ ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पूरे पंजाब में जारी है, जिसके कारण शहर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एक बार निजी स्तर पर कूड़ा उठाने का प्रयास किया गया था, लेकिन उस दौरान सफाई कर्मियों ने मेरे साथ बद सालुकी की थी। पार्षद ने उम्मीद जताई कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जल्द समाप्त होने की संभावना है। हड़ताल खत्म होते ही नियमित रूप से कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और शहर में फैली गंदगी की समस्या का समाधान हो जाएगा। मालविका सूद ने कहा कि मोगा शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है विधायक भी आम आदमी पार्टी के हे और नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी का मेयर है, फिर भी शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए ताकि हड़ताल समाप्त हो और शहर की नियमित सफाई शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि आज आम जनता के साथ-साथ शहर के दुकानदार भी काफी परेशान हैं। कूड़े के ढेर और गंदगी के कारण कई दुकानदारों को अपने कारोबार पर भी असर झेलना पड़ रहा है। मालविका सूद ने कहा कि इसमें आम लोगों और दुकानदारों का कोई दोष नहीं है। इसलिए सरकार को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालकर शहर को कूड़े से मुक्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोगा के बोहना चौक के पास खाली प्लॉट से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

नंगल हाइडल नहर में कूदा लुधियाना का नाैजवान

Datia: उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा फैक्टर, किसके पक्ष में जाएगा चुनाव?

18 Jul 2026

मोगा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

राजस्थान में ट्रांसफर लिस्ट की गड़बड़ी? एक अधिकारी को दो जिलों में भेजने के आदेश

18 Jul 2026
विज्ञापन

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने की PM मोदी की तारीफ, किसानों को लेकर दिया बड़ा बयान

18 Jul 2026

Ujjain: शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर भस्म आरती संपन्न, बाबा श्री महाकाल ने श्रद्धालुओं को दिए अलौकिक दर्शन

18 Jul 2026
विज्ञापन

दिल्ली: सीजेपी का प्रदर्शन जारी, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 20वें दिन भी जारी

18 Jul 2026

सरयू नदी के टापुओं पर आबकारी टीम का छापा, अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

17 Jul 2026

सोनभद्र में मामूली विवाद में मारपीट, घायलों को अस्पताल में घुसकर पीटा

17 Jul 2026

आत्मविश्वास ही आत्मरक्षा का सबसे बड़ा हथियार, अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

17 Jul 2026

आजमगढ़ में गलत खून चढ़ाने से प्रसूता की मौत

17 Jul 2026

सो रहा था परिवार, अचानक लगी आग में गृहस्थी जलकर हो गई राख

17 Jul 2026

वाराणसी में 20 हजार रुपये घूस लेते कैंट थाने का उर्दू अनुवादक गिरफ्तार

17 Jul 2026

वाराणसी में मां के सामने ट्रेलर से कुचलकर छह साल के बेटे की मौत

17 Jul 2026

Meerut: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खिलाईं नींद की गोलियां, सपेरा बुलाकर सांप से डसवा दिया

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट से हटाया तोड़ी गई दुकानों का मलबा

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट मामले में अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

17 Jul 2026

Meerut: पंचकर्म एवं योग के बारे में शिक्षिकाओं ने दी जानकारी

17 Jul 2026

Meerut: पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक में जयंती समारोह का आयोजन

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट मामले पर अधिकारियों ने कमिश्नरी में किया मंथन, दिया आश्वासन

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में जारी रहा महिलाओं का धरना

17 Jul 2026

Meerut: सेक्टर दो में बारिश के बीच भी जारी रहा महिलाओं का धरना

17 Jul 2026

Meerut: मेडिकल अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी वार्ड में बिजली बाधित, जेनरेटर से चल रहा काम

17 Jul 2026

Meerut: ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन की सदस्याओं ने किया डांस

17 Jul 2026

Meerut: ब्रह्मपुरी, पंजाया, गौतमनगर, मास्टर कॉलोनी के लोग भड़के, बिजली संकट से हैं परेशान

17 Jul 2026

Sonam wangchuk: सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ रही सेहत, भूख हड़ताल अभी भी जारी; देखें रिपोर्ट

17 Jul 2026

Jabalpur News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला अभियान, 40 स्कूल वैन पर कार्रवाई, कई वाहन जब्त

17 Jul 2026

Sagar News: राहतगढ़ किले के गेट पर महासंग्राम, 15 मिनट तक आपस में भिड़े सांप और नेवला, वायरल हुआ वीडियो

17 Jul 2026

मानसून की बारिश में डूबा बिलासपुर: NH-49 पर सड़क जलमग्न, सैकड़ों वाहन फंसे; देखें वीडियो में कैसे हैं हालात

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed