सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Chief Minister Bhagwant Mann called a meeting with farmers, meeting will be held in Chandigarh tomorrow

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के साथ बैठक बुलाई, कल चंडीगढ़ में होगी मीटिंग,

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Oct 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में हाल के दिनों में किसानों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), फसलों के सही दाम और अन्य कृषि संबंधी नीतियां शामिल हो सकती हैं।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann called a meeting with farmers, meeting will be held in Chandigarh tomorrow
मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए कल शाम 4 बजे चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना है।

Trending Videos

हाल के दिनों में किसानों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), फसलों के सही दाम और अन्य कृषि संबंधी नीतियां शामिल हो सकती हैं। मुख्यमंत्री की यह बैठक किसानों के साथ संवाद स्थापित करने और राज्य में कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को हल करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बैठक की थी। यह बैठक किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें आढ़ती व राइस मिलर्स एसोसिएशन, मजदूर यूनियन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। 

बैठक में फैसला लिया गया कि एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक इसका काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। साथ ही मंडियों से धान की लिफ्टिंग का काम भी बंद है, जिसके चलते किसानों की फसल खराब हो रही है। यही कारण है कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 18 अक्तूबर को चंडीगढ़ में सीएम आवास के बाहर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। 

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने किसान भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि एक हजार किसान, मजदूर, आढ़ती व राइस मिलर्स के पदाधिकारी सीएम आवास जाएंगे और तब तक वह यह मोर्चा जारी रखेंगे, जब तक कि धान की खरीद व उठान का काम शुरू नहीं हो जाता है। पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब खरीफ सीजन शुरू होने के इतने दिन बाद भी मंडियों में किसानों की फसल पड़ी है और वह खराब हो रही है। राजेवाल ने कहा कि इसके अलावा वह मंडियों में आने वाले आम आदमी पार्टी की सरकार के सभी मंत्रियों व विधायकों का काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी तरह सभी आढ़तियों ने मंडियों में काले झंडे लगाने का फैसला भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed