{"_id":"6a621cff3bb0b08af8053e86","slug":"punjab-govt-to-provide-insurance-for-anganwadi-workers-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आंगनावड़ी वर्कर्स का बीमा करवाएगी मान सरकार, वित्त मंत्री ने दिए निर्देश; इतने लाख का मिलेगा कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आंगनावड़ी वर्कर्स का बीमा करवाएगी मान सरकार, वित्त मंत्री ने दिए निर्देश; इतने लाख का मिलेगा कवर
Thu, 23 Jul 2026 07:24 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:24 PM IST
सार
पंजाब सरकार ने आंगनावड़ी वर्कर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। वित्त मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देकर आंगनवाड़ी वर्कर्स का जीवन बीमा करवाने का एलान किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश देते वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार आंगनवाड़ी वर्कर्स का जीवन बीमा करवाएगी। उन्हें यह सुविधा विभिन्न बैंकों के माध्यम से दिलवाई जाएगी। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस बाबत अफसरों को निर्देश जारी किए हैं।
60 लाख का मिलेगा कवर
वीरवार को बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने समाजिक सुरक्षा विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी वर्कर्स को वेतन उपलब्ध कराने वाले बैंकों के सहयोग से उनके लिए कम से कम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की प्रशासनिक एवं वित्तीय समस्याओं का समाधान संवाद और सहमति के आधार पर शीघ्र करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विभिन्न यूनियन के साथ की बैठक
इस दौरान वित्त मंत्री एवं कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की लंबित मांगों के समाधान के लिए शिक्षा विभाग की पांच यूनियनों, आंगनवाड़ी की दो यूनियनों तथा आउटसोर्स कर्मचारियों की एक यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। उन्होंने कहा, सरकार कर्मचारियों की समस्याओं से भली-भांति परिचित है और अधिकतर जायज मांगों के समाधान के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इन प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए लगातार काम कर रही है और प्रभावित कर्मचारियों को जल्द सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

बैठक के दौरान बेरोजगार बीएड टीईटी पास अध्यापक यूनियन, बेरोजगार पीएसटीईटी पास आर्ट एंड क्राफ्ट संघर्ष यूनियन, मुड़ बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन, एसएसए/एमडीएम नॉन-टीचिंग एम्प्लाइज यूनियन पंजाब तथा अनएडेड स्टाफ ऑफ एडेड स्कूल्स फ्रंट ने रोजगार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने मांग पत्र सौंपे।
इस दौरान आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) तथा जुझारू आंगनवाड़ी वर्कर/हेल्पर यूनियन पंजाब ने आंगनवाड़ी कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की मांग उठाई। इसके अलावा एनलिस्टमेंट-आउटसोर्स कोऑर्डिनेशन कमेटी ने आगामी 2026 कार्मिक विधेयकों के तहत आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल करने, सेवानिवृत्ति के बाद लाभ सुनिश्चित करने तथा न्यूनतम निश्चित वेतन लागू करने की मांग सरकार के समक्ष रखी।
बैठकों में बेरोजगार बीएड टीईटी पास अध्यापक यूनियन की ओर से जसवंत सिंह, हरदीप सिंह एवं अवतार सिंह, बेरोजगार पीएसटीईटी पास आर्ट एंड क्राफ्ट संघर्ष यूनियन की ओर से राकेश कुमार, किरण कौर एवं हरबंस सिंह, मुड़ बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन की ओर से विकास साहनी, लखविंदर कौर एवं गुरप्रीत सिंह, एसएसए/एमडीएम नॉन-टीचिंग एम्प्लाइज यूनियन पंजाब की ओर से कुलदीप सिंह, राजिंदर सिंह संधा एवं जगमोहन सिंह, अनएडेड स्टाफ ऑफ एडेड स्कूल्स फ्रंट की ओर से निर्भय सिंह, सुखचैन सिंह एवं अमनदीप कौर, आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) की ओर से हरजीत कौर पंजोला, अमृतसर कौर एवं सुभाष रानी, जुझारू आंगनवाड़ी वर्कर/हेल्पर यूनियन की ओर से रीमा रानी एवं शिंदरपाल कौर तथा एनलिस्टमेंट-आउटसोर्स कोऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से वरिंदर सिंह मोमी, रामनदीप सिंह, पवनदीप सिंह, शेर सिंह खन्ना और लक्ष्मण सिंह ने अपने-अपने मुद्दे और मांगें सरकार के समक्ष रखीं।