{"_id":"6a6217abbdd52fe6ea052365","slug":"bjp-press-conference-in-chandigarh-on-the-neet-students-protest-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट छात्रों का प्रदर्शन: चंडीगढ़ में जाखड़ बोले- हाईजेक हो रहा आंदोलन, विपक्ष सेंक रहा राजनीतिक रोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट छात्रों का प्रदर्शन: चंडीगढ़ में जाखड़ बोले- हाईजेक हो रहा आंदोलन, विपक्ष सेंक रहा राजनीतिक रोटियां
Thu, 23 Jul 2026 07:01 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:01 PM IST
सार
जाखड़ ने सवाल उठाया कि जब सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है, तो विपक्ष संसद की कार्यवाही क्यों नहीं चलने दे रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बीजेपी की प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं से अपील की कि वे सतर्क रहें और अपने आंदोलन को राजनीतिक स्वार्थों का शिकार न बनने दें। उनके आंदोलन को राजनीतिक अपहरण करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से ही छात्रों की चिंताओं से भली-भांति परिचित हैं और सरकार उनकी मांगों के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हमारे बच्चे हमारा गौरव: जाखड़
वीरवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान जाखड़ ने कहा, हमारे बच्चे हमारा गौरव हैं और देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान पुलिस कार्रवाई के बजाय बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए था। उन्होंने स्वीकार किया कि बड़े जन आंदोलनों के दौरान असामाजिक और शरारती तत्व अक्सर स्थिति का फायदा उठाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन इसके बावजूद पुलिस को अधिक संयम बरतना चाहिए था और पूरे मामले को अधिक संवेदनशीलता के साथ संभाला जाना चाहिए था।
भाजपा समझती छात्रों का दर्द: जाखड़
जाखड़ ने कहा कि भाजपा छात्रों की भावनाओं, उनके दर्द और उनकी पीड़ा को पूरी तरह समझती है। प्रधानमंत्री पहले ही नीट पेपर लीक मामले की फास्ट-ट्रैक अदालत में सुनवाई की घोषणा कर चुके हैं और सरकार छात्रों के साथ संवाद करने के साथ-साथ संसद में भी इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्षी दल छात्रों के आंदोलन पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद करें।

जाखड़ ने कहा, मोदी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़ाकर 823 कर दी है और मेडिकल सीटों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। आईआईटी की संख्या 7 से बढ़कर 23 हो गई है। मेडिकल सीटों की संख्या 51,000 से बढ़कर 1,36,939 हो गई है। युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए मुद्रा योजना के तहत 40 लाख करोड़ उपलब्ध कराए गए हैं।
छात्रों को शिक्षा ऋण के रूप में 65 हजार करोड़ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय शिक्षा बजट 8,500 करोड़ था, जबकि वर्तमान सरकार में यह बढ़कर 1.40 लाख करोड़ हो गया है। जाखड़ ने कहा कि ये आंकड़े शिक्षा और छात्रों के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में जहां कहीं भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हालांकि उन्होंने छात्रों को आगाह किया कि वे सतर्क रहें क्योंकि राजनीतिक दल उनके आंदोलन का अपने हितों के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि शरारती तत्व उनके उत्साह को गलत दिशा में मोड़ सकते हैं।
प्रदर्शनों में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी का उल्लेख करते हुए जाखड़ ने कहा कि लोगों को याद रखना चाहिए कि अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उस आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाकर सत्ता तक पहुंच गए, जबकि अन्ना हजारे स्वयं पीछे छूट गए। उन्होंने यह भी कहा कि सोनम वांगचुक और दीपके भी कहीं उसी तरह केवल मोहरे बनकर न रह जाएं।
जाखड़ ने सवाल उठाया कि जब सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है, तो विपक्ष संसद की कार्यवाही क्यों नहीं चलने दे रहा। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष वास्तव में छात्रों के हितों को लेकर गंभीर है, तो उसे अपने तर्क, तथ्य, सुझाव और विचार संसद के पटल पर रखने चाहिए। अंत में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दोहराया कि मोदी सरकार छात्रों की भावनाओं से पूरी तरह परिचित है और उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप व्यवस्था में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे सरकार के साथ संवाद का रास्ता अपनाएं ताकि उनका आंदोलन गलत दिशा में न जाए और न ही राजनीतिक स्वार्थों के लिए उसका दुरुपयोग हो।