{"_id":"6a15708ddb4516cfe10a732e","slug":"punjab-municipal-election-voting-today-many-tussle-all-update-news-in-hindi-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Nikay Chunav 2026: हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच पंजाब में मतदान समाप्त, कई जगह हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Nikay Chunav 2026: हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच पंजाब में मतदान समाप्त, कई जगह हुआ बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 26 May 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में मतदान के दौरान कई जगह पथराव और लड़ाई झगड़े की खबरें आईं।
जगरांव में हंगामा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में हिंसा और पथराव की छिटपुट घटनाओं के बीच निकाय चुनाव में मतदान समाप्त हो गया है। इस दौरान कई जगह पथराव और लड़ाई झगड़े की खबरें आईं।
रायकोट में सोमवार दोपहर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समर्थकों के बीच शुरू हुई तकरार रात होते-होते खूनी संघर्ष में बदल गई और वार्ड नंबर चार युद्ध का अखाड़ा बन गया। पुलिस की मौजूदगी में रायकोट ट्रक यूनियन के प्रधान और आप विधायक हाकम सिंह ठेकेदार के राइट हैंड बिंदरजीत सिंह गिल को वार्ड नंबर चार में कांग्रेस के प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा के समर्थकों ने बुरी तरह पीटा। ईंट पत्थर चले और बिंदरजीत सिंह गिल की पगड़ी भी उछाल दी गई।
रायकोट नगर काउंसिल चुनाव के लिए वार्ड नंबर चार से कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा का आपराधिक रिकॉर्ड है और ट्रक यूनियन प्रधान बिंदरजीत सिंह गिल पर भी दर्जनों आपराधिक केस दर्ज हो चुके हैं। कभी अकाली दल में एक साथ काम कर चुके जगदेव सिंह जग्गा और बिंदरजीत सिंह गिल अब कट्टर विरोधी बन बैठे हैं। जग्गा वार्ड नंबर चार से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और आप की तरफ से बिंदरजीत सिंह गिल का खास दोस्त अमनदीप सिंह मांगट मैदान में है। चुनाव पूर्व रात को डोर टू डोर कर रहे दोनों के समर्थक रात साढ़े नौ बजे आमने सामने हो गये और विवाद हिंसक हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
रायकोट में कांग्रेस प्रत्याशी पर जानलेवा हमला
रायकोट में वोटिंग की शुरुआत हिंसा से हुई है। वार्ड नंबर चार से कांग्रेस के प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा पर तड़के बूथ में जानलेवा हमला हुआ है। हमलावर आम आदमी पार्टी के बताए जा रहे हैं। जग्गा को पहले सिविल अस्पताल फिर वहां से शहर के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जानकारी आ रही है कि जग्गा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें पीजीआई चंडीगढ रेफर किया जा रहा है।रायकोट में सोमवार दोपहर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समर्थकों के बीच शुरू हुई तकरार रात होते-होते खूनी संघर्ष में बदल गई और वार्ड नंबर चार युद्ध का अखाड़ा बन गया। पुलिस की मौजूदगी में रायकोट ट्रक यूनियन के प्रधान और आप विधायक हाकम सिंह ठेकेदार के राइट हैंड बिंदरजीत सिंह गिल को वार्ड नंबर चार में कांग्रेस के प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा के समर्थकों ने बुरी तरह पीटा। ईंट पत्थर चले और बिंदरजीत सिंह गिल की पगड़ी भी उछाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रायकोट नगर काउंसिल चुनाव के लिए वार्ड नंबर चार से कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा का आपराधिक रिकॉर्ड है और ट्रक यूनियन प्रधान बिंदरजीत सिंह गिल पर भी दर्जनों आपराधिक केस दर्ज हो चुके हैं। कभी अकाली दल में एक साथ काम कर चुके जगदेव सिंह जग्गा और बिंदरजीत सिंह गिल अब कट्टर विरोधी बन बैठे हैं। जग्गा वार्ड नंबर चार से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और आप की तरफ से बिंदरजीत सिंह गिल का खास दोस्त अमनदीप सिंह मांगट मैदान में है। चुनाव पूर्व रात को डोर टू डोर कर रहे दोनों के समर्थक रात साढ़े नौ बजे आमने सामने हो गये और विवाद हिंसक हो गया।
धूरी जाने से रोकने पर भड़के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, पुलिस से तकरार
धूरी में उस समय सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भारी पुलिस बल ने सड़क पर बैरिकेडिंग करके रोक दिया। भाजपा नेता प्रो. ओंकार सिंह सिद्धू को पुलिस हिरासत में लिए जाने की सूचना पाकर धूरी जा रहे बिट्टू की इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ जमकर तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोकने के लिए सड़क के बीचों-बीच गाड़ियां खड़ी कर दी थीं। मौके पर संगरूर की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल, एसपी दविंदर अत्री और डीएसपी धूरी समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।रवनीत बिट्टू ने जब पुलिस अधिकारियों से प्रो. ओंकार सिंह सिद्धू की लोकेशन पूछी, तो उन्हें बताया गया कि सिद्धू को संगरूर रेस्ट हाउस ले जाया गया है। इसके बाद बिट्टू अपने काफिले के साथ संगरूर रेस्ट हाउस पहुंचे, लेकिन वहां सिद्धू नहीं मिले।
मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस प्रो. सिद्धू को हिरासत में लेकर थाना सिटी धूरी गई। जैसे ही पुलिस को भनक लगी कि मैं धूरी आ रहा हूं, वे सिद्धू को संगरूर ले गए। जब वे संगरूर पहुंचे, तो पुलिस उन्हें वापस धूरी ले गई। पुलिस हमारे साथ लुका-छिपी का खेल खेल रही है।
भगवंत मान सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि धूरी में सरेआम लोकतंत्र का कत्ल किया जा रहा है और पुलिस 'आप' सरकार के इशारे पर पक्षपात कर रही है।
संगरूर से दोबारा धूरी के लिए रवाना हुए रवनीत बिट्टू को पुलिस ने बेनड़ा के पास फिर से नाकेबंदी कर रोक लिया। सड़क रोकने को लेकर बिट्टू और पुलिस अधिकारियों के बीच एक बार फिर तीखी बहस हुई। बिट्टू इस बात से बेहद नाराज थे कि मुख्य सड़क रोकने के कारण आम जनता परेशान हो रही है।
इस बीच, माहौल को शांत करने के लिए एक पुलिस अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को ठंडे (कोल्ड ड्रिंक) की पेशकश की। इस पर बिफरते हुए बिट्टू ने साफ इनकार कर दिया और तंज कसते हुए कहा कि यह ठंडा ले जाकर अपने मुख्यमंत्री को पिला दो।
जगरांव में इन्फ्लुएंसर के कैमरामैन को चाकू मारा
जगरांव नगर काउंसिल के 23 वार्डों में हो रहे चुनावों के दौरान मंगलवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब आप विधायक सरबजीत कौर मानूके और एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत करवा दिया, लेकिन कुछ समय बाद माहौल फिर बिगड़ गया जब कुछ युवकों ने कथित तौर पर इन्फ्लुएंसर पर हमला कर दिया। हमले की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी वर्करों ने सड़क पर धरना लगा दिया।जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 की वोटिंग सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में चल रही थी। बताया जा रहा है कि विधायक सरबजीत कौर मानूके अपनी वोट डालने के बाद काफी समय तक मतदान केंद्र के अंदर ही मौजूद रहीं। इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुखविंदर सिंह ने उन्हें मतदान केंद्र में खड़े रहने पर एतराज जताते हुए बाहर जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस धीरे-धीरे तेज नोकझोंक में बदल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में विधायक सरबजीत कौर मानूके ने कहा कि जगरांव में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे वह किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा व्यक्ति क्यों न हो।
मामला शांत होने के बाद इन्फ्लुएंसर सुखविंदर सिंह अपने कैमरामैन गुरवीर सिंह विर्क के साथ वीडियो कवरेज करने में जुट गया। आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद एक स्कॉर्पियो गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसमें से उतरे कुछ युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इस दौरान इन्फ्लुएंसर की पगड़ी उतार दी गई, जबकि उसके कैमरामैन गुरवीर सिंह विर्क पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंच गए तथा आम आदमी पार्टी की विधायक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना लगा दिया। वहीं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु भी जगरांव पहुंचे। दूसरी ओर विधायक सरबजीत कौर मानूके भी दोबारा स्कूल परिसर में पहुंच गईं। इन्फ्लुएंसर सुखविंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी की विधायक और पुलिस पर कथित तौर पर हमला करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।