सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Police to Strengthen AI-Based Crime Control System Signs Agreement with IIT Ropar

Punjab: पंजाब पुलिस एआई-आधारित अपराध नियंत्रण प्रणाली करेगी मजबूत, आईआईटी रोपड़ के साथ समझाैता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 17 Apr 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी पुलिस फोर्स की एआई और मशीन लर्निंग क्षमताओं को मजबूत करेगी। पुलिस कर्मी अपराध के पैटर्न की पहचान करने के लिए बेहतर तरीके से लैस होंगे।

Punjab Police to Strengthen AI-Based Crime Control System Signs Agreement with IIT Ropar
punjab poice - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़ के साथ साझेदारी करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अपराध नियंत्रण प्रणाली मजबूत करेगी। 
Trending Videos


इस पहल का उद्देश्य अपराधियों का व्यवस्थित डेटाबेस तैयार करना और गैंगस्टरां ते वार और युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को मजबूत करना है ताकि पंजाब और राज्य से बाहर सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को नष्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और आईआईटी रोपड़ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जहां एम्स मोहाली में स्थापित डाटा इंटेलिजेंस और टेक्निकल सपोर्ट यूनिट विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय करके प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी।

विदेशों से चल रहे गैंगस्टर नेटवर्क पर की जा सकेगी कार्रवाई

इससे रीयल-टाइम ट्रैकिंग और इंटेलिजेंस-आधारित पुलिसिंग संभव होगी जिससे विदेशों से चल रहे गैंगस्टर नेटवर्क पर भी कार्रवाई की जा सकेगी। इसमें स्कैन की गई पीडीएफ फाइलों और हस्तलिखित रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में बदलकर एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाया जाएगा। विभाग के अनुसार आईआईटी रोपड़ के साथ यह साझेदारी पुलिस फोर्स की एआई और मशीन लर्निंग क्षमताओं को मजबूत करेगी। पुलिस कर्मी अपराध के पैटर्न की पहचान करने के लिए बेहतर तरीके से लैस होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed