सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Wealthy Rajyasabha MP Two Names Feature in the Top 10 Richest MP List Rajinder Gupta

पंजाब के धनकुबेर सांसद: टॉप-10 अमीर सांसदों में दो नाम, राजिंदर गुप्ता 5053 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर

राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 25 Mar 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

सबसे कम संपत्ति के मामले में भी पंजाब के सांसद का नाम सामने आया है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल के पास मात्र तीन लाख रुपये की संपत्ति दर्ज की गई है।

Punjab Wealthy Rajyasabha MP Two Names Feature in the Top 10 Richest MP List Rajinder Gupta
राजिंदर गुप्ता, राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के राज्यसभा सांसद संपत्ति के मामले में देशभर में दूसरे स्थान पर हैं। सूबे के सात राज्यसभा सांसदों की कुल संपत्ति 5729 करोड़ रुपये आंकी गई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

Trending Videos


रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के दो सांसद देश के टॉप-10 सबसे अमीर सांसदों में शामिल हैं। ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख और राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता 5053 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल तेलंगाना के एक सांसद हैं। गुप्ता की आय के प्रमुख स्रोत व्यवसाय और निवेश बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देनदारियों में कोई सांसद टाॅप 10 में नहीं

इसके अलावा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी 498 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश में आठवें स्थान पर हैं। इस तरह पंजाब के दो सांसद अरबपतियों की सूची में शामिल हैं। खास बात यह है कि देनदारियों के मामले में पंजाब का कोई भी सांसद टॉप-10 में शामिल नहीं है।


राजिंदर गुप्ता हाल ही में राज्यसभा पहुंचे हैं। संजीव अरोड़ा के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के बाद खाली हुई सीट पर गुप्ता निर्विरोध चुने गए थे। वहीं, सबसे कम संपत्ति के मामले में भी पंजाब के सांसद का नाम सामने आया है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल के पास मात्र तीन लाख रुपये की संपत्ति दर्ज की गई है।

अन्य सांसदों की संपत्ति भी सामने आई

रिपोर्ट के अनुसार, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक और सांसद अशोक कुमार मित्तल के पास 91 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के पास 81 करोड़ रुपये, संदीप कुमार पाठक के पास 4 करोड़ रुपये और राघव चड्ढा के पास 36 लाख रुपये की संपत्ति है।

सबसे युवा सांसद भी पंजाब से

राज्यसभा में सबसे युवा सांसद होने का रिकॉर्ड भी पंजाब के नाम है। राघव चड्ढा 33 वर्ष की उम्र में इस सूची में शामिल हैं। उनका कार्यकाल 2022 से 2028 तक है। दूसरे स्थान पर मुंबई के मोहम्मद इमरान खान (34 वर्ष) हैं।

आपराधिक मामलों में भी आंकड़े चौंकाने वाले
एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के 29 प्रतिशत सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 20 प्रतिशत मामलों को गंभीर श्रेणी में रखा गया है। हालांकि इस मामले में तेलंगाना पहले स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed