{"_id":"69b4cdc27a27e89e8208be6a","slug":"punjab-weather-update-rain-alert-in-many-district-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बदलेगा माैसम: आज से छह दिन बारिश की संभावना, पांच डिग्री तक गिरेगा पारा; 13 जिलों में यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बदलेगा माैसम: आज से छह दिन बारिश की संभावना, पांच डिग्री तक गिरेगा पारा; 13 जिलों में यलो अलर्ट
Sat, 14 Mar 2026 08:24 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:24 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
बादल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में तेज हवाओं और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन यह सामान्य से 4.6 डिग्री ऊपर रहा। सबसे कम 12 डिग्री तापमान गुरदासपुर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
रविवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और पटियाला जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।