{"_id":"6a62454f9f272cbf6b0797a4","slug":"rahul-gandhi-takes-a-tough-stance-on-the-rebellion-within-the-punjab-congress-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में बगावत पर राहुल गांधी का कड़ा रुख: बागी नेताओं के तेवर ढीले, चन्नी को लेकर क्या बोले वड़िंग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में बगावत पर राहुल गांधी का कड़ा रुख: बागी नेताओं के तेवर ढीले, चन्नी को लेकर क्या बोले वड़िंग?
Thu, 23 Jul 2026 10:16 PM IST
शाहिल शर्मा
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:16 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस में बगावत को लेकर राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं को सख्त संदेश दिया है जिसके बाद बागी नेताओं के तेवर ढीले पड़ गए हैं। पार्टी अब चुनाव की तैयारियों को लेकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, वड़िंग, चन्नी और भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में बगावत के प्रकरण के बाद अब पूरी तरह से सन्नाटे का माहौल है। राहुल गांधी के इस मुद्दे पर कड़े रुख के बाद बागी नेताओं के तेवर ढीले पड़ने लगे हैं। दिल्ली में दूसरे दिन भी पंजाब के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ पंजाब चुनाव की तैयारियों में आगे बढ़ने की बात कही।
वीरवार को यह बैठक प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में पंजाब में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान को धार देने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

चुनावी तैयारी पर हुई चर्चा
बघेल ने सभी नेताओं से इस संदर्भ में उनकी राय जानी।इसके अलावा, बैठक में पंजाब से जुड़े उन मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिन्हें चुनाव के दौरान मतदाताओं के बीच लेकर जाना है। इन मुद्दों को कांग्रेस अपने घोषणापत्र में भी शामिल करेगी। प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा सभी नेताओं ने पार्टी के हित में साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर पार्टी का हित है और कांग्रेस का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में सरकार बनाना है।
क्या बोले वड़िंग?
वड़िंग ने आगे कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी सहित सभी वरिष्ठ नेता कांग्रेस की ताकत हैं और पार्टी हाईकमान के निर्देशों के अनुसार सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस जल्द ही चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके लिए राहुल गांधी तथा पार्टी हाईकमान से कार्यक्रम तय किया जाएगा। उधर, नाराज नेताओं के गुट से सांसद एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, पंजाब में कांग्रेस न पहले दो धड़ों में थी और न ही अब दो धड़ों में है। कांग्रेस सूबे में एक थी और एक ही रहेगी। हम सभी पंजाब में जीत के लिए मिलकर चुनाव लड़ेंगे।