फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rain in chandigarh temperature drops

चंडीगढ़ में बरसात: राहत की बूंदें बरसीं तो तापमान धड़ाम, 13 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 11 Aug 2026 01:03 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 11 Aug 2026 01:03 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार एक जून से अब तक चंडीगढ़ में 414.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। यह सामान्य बारिश से करीब 22.4 प्रतिशत कम है। आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने से इस कमी के पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Rain in chandigarh temperature drops
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में मंगलवार को बरसात से मौसम कूल हो गया। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आ गई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने अब 13 अगस्त को चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की विशेष चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना है। 
विज्ञापन




चंडीगढ़ मौसम वेधशाला के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से अब तक चंडीगढ़ में 414.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। यह सामान्य बारिश से करीब 22.4 प्रतिशत कम है। आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने से इस कमी के पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


15 अगस्त तक बारिश का दौर
11 अगस्त को आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 12 अगस्त को घने बादल छाने और तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। तापमान 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 13 और 14 अगस्त को भी बारिश जारी रह सकती है। 15 अगस्त को मौसम सुहाना रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed