सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SAD leader Bikram Singh Majithia allegation Chief Minister Bhagwant mann wants to get killed Sukhbir Badal

Sukhbir Attack: पहले सिद्धू मूसेवाला अब सुखबीर बादल को मरवाना चाहते हैं भगवंत मान, मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 04 Dec 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल पर हुए हमले के विरोध में पार्टी नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मान सुखबीर बादल को मरवाना चाहते हैं। 

SAD leader Bikram Singh Majithia allegation Chief Minister Bhagwant mann wants to get killed Sukhbir Badal
शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) को घेरा है। मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सुखबीर बादल को मरवाना चाहते हैं। इससे पहले उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाकर उनकी हत्या करवा दी। जालंधर में कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया भी इसी तरह मरवाया गया। अब सुखबीर बादल को मरवाना चाहते हैं।

Trending Videos


मजीठिया ने कहा कि हमलावर नारायण सिंह चौरा दो दिन से सुखबीर बादल की रेकी कर रहा था। दो दिन तक पुलिस सोई रही। बुधवार को जब आतंकी सुखबीर के पास पहुंच गया और गोली चला दी तब उसे पकड़ा गया। एक दिन पहले मंगलवार को भी एक टेररिस्ट वहां घूमता रहा, लेकिन पुलिस उसे पहचान नहीं पाई। जब उसने गोली चला दी और उसे पकड़ा तो पुलिस और मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने नहीं अकेले जसबीर सिंह ने पकड़ा आरोपी
मजीठिया ने कहा कि अगर कहीं गोली सुखबीर बादल को लग जाती तो क्या हालात होते। वह दरबार साहिब में सेवा कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कुछ हो जाता और हालात कुछ और होते। उन्होंने कहा कि एक वांटेड वहां खुलेआम घूम रहा था, ऐसे में पुलिस वहां कैसे मुस्तैद हो सकती है। क्योंकि हमलावर कभी सुखबीर के पीछे तक पहुंच रहा था। एक पुलिस वाला भी उसके पास जाता है, लेकिन उसे पकड़ा नहीं। जब उसने गोली चला दी तब एएसआई जसबीर सिंह ने मुस्तैदी दिखाते हुए अकेले ही हमलावर को पकड़ा है। 

एक दिन पहले क्यों गिरफ्तार नहीं किया हमलावर
मजीठिया ने कहा कि देखा जा सकता है कि उसने (आरोपी शूटर नारायण सिंह चौरा) 3 दिसंबर को भी हरमंदिर साहिब की रेकी की थी। पुलिस ने उसे पहले क्यों नहीं गिरफ्तार किया? यह किस तरह की पुलिस मुस्तैदी थी? सीएम पुलिस की सराहना कर रहे हैं। 

सवाल करने वाला सीएम की टारगेट लिस्ट में शामिल
मजीठिया ने कहा कि यह कैसी बेशर्मी है भगवंत मान? आपने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाकर उसकी हत्या करवा दी। कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया भी इसी तरह मरवाया गया। अब सुखबीर बादल को मरवाना चाहते हैं। मजीठिया ने आरोप लगाया कि जो भी विरोध दल का नेता भगवंत मान को सवाल करता है वह भगवंत मान की टारगेट लिस्ट में शामिल हो जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed