फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SGPC wrote letter to CM Bhagwant Mann for Kangna Ranaut movie Emergency ban in Punjab

Emergency: कंगना की फिल्म इमरजेंसी को पंजाब में बैन करने की मांग, SGPC ने सीएम मान को लिखा पत्र

Fri, 17 Jan 2025 10:01 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 17 Jan 2025 10:01 AM IST
सार

अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। वहीं, पंजाब में फिल्म को लेकर विरोध शुरू हो गया है और इसे बैन करने की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन
SGPC wrote letter to CM Bhagwant Mann for Kangna Ranaut movie Emergency ban in Punjab
फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत। - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली नई फिल्म इमरजेंसी का पंजाब में एक बार फिर से विरोध शुरू हो गया है। अभिनेत्री व हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म आज यानी 17 जनवरी को रिलीज हो गई है। इससे एक दिन पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी पंजाब में फिल्म इमरजेंसी का विरोध हो चुका है। इसके बाद फिल्म से कुछ सीन हटाए गए हैं और फिर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद फिल्म 17 जनवरी को रिलीज किया गया है। 
विज्ञापन


इंदिरा गांधी ने निभाई थी अहम भूमिका
मालूम हो कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी, हालांकि अमेरिका ने उनसे दोनों देशों के मामलों में दखल न देने की मांग की थी। फिर भी, इंदिरा आगे बढ़ीं क्योंकि उन्हें लगा कि लाखों शरणार्थियों को शरण देने के बजाय, पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध करना भारत के लिए आर्थिक रूप से बेहतर होगा, जिसके परिणामस्वरूप 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ। बता दें कि कंगना रनौत, अनुपम खेर , श्रेयस तलपदे, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर और सतीश कौशिक की मुख्य भूमिकाओं वाली इमरजेंसी 17 जनवरी को स्क्रीन पर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed