{"_id":"68385ceb211af793830a0537","slug":"sidhu-moose-wala-third-death-anniversary-parents-got-emotional-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला: बेटे की तीसरी बरसी पर भावुक हुए मां-पिता, बोले- इंसाफ के लिए लड़ेंगे हर लड़ाई, मिल रही धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू मूसेवाला: बेटे की तीसरी बरसी पर भावुक हुए मां-पिता, बोले- इंसाफ के लिए लड़ेंगे हर लड़ाई, मिल रही धमकियां
Thu, 29 May 2025 06:41 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 29 May 2025 06:41 PM IST
सार
पंजाब के मानसा के गांव मूसा में गायक सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी पर श्रद्धांजलि समारोह किया गया। बेटे की याद में माता-पिता भावुक हो गए। उनका कहना है कि बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए हक की लड़ाई खुद लड़ेंगे।
विज्ञापन
मूसेवाला की मां छोटे बेटे के साथ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को हुई थी। आज मूसेवाला की तीसरी बरसी है। सिद्दू मूसेवाला की तीसरी बरसी पर मानसा के गांव मूसा में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर बेटे की याद में भावुक हो गए। चरण कौर की गोद में उनका छोटा बेटा छोटा सिद्दू मूसेवाला था।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अभी तक बेटे के हत्यारों को सजा न मिलने पर दुख जाहिर किया है। बलकौर सिंह ने कहा कि बेटे (सिद्धू मूसेवाला) को (केंद्र और राज्य) सरकारें इंसाफ नहीं दिला सकी। हम सिस्टम का हिस्सा भी बने। गृह मंत्री के पास भी गिड़गिड़ाए, पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर भी बैठे। नेताओं ने बेटे की अस्थियों को सिस्टम का हिस्सा बनाया। अब हम मजबूर हो गए हैं और हम खुद ही लड़ाई लड़े और राजनीति में आकर पंजाब विधानसभा में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वैसे हमारा राजनीति में कोई शौक नहीं है, अब क्या हम अपने बेटे को इंसाफ भी न दिलाएं। जग जाहिर है कि सरकारें भी पता है कि सिद्धू मूसेवाला को साजिश तहत कुछ लोगों को पैसे देकर मरवाया गया। उन लोगों को पकड़कर जेल में डालने के साथ असली कातिल पकड़े नहीं गए।
विज्ञापन
बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारों के साथ सारा सिस्टम मिला हुआ है। इस कारण आज तक सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री भगवंत मान सीएम बने तो लगा कि कलाकार को इंसाफ जरूर दिलाएंगे, लेकिन भगवंत मान ने सारे केस को अनदेखा किया। बलकौर ने कहा कि जब मैं पेशी पर जाता हूं तो गैंगस्टर मुझे धमकियां देते हैं।
विज्ञापन
बलकौर सिंह ने एलान किया कि वह राजनीति में आएंगे। मानसा से विधानसभा का चुनाव जीत कर अपने बेटे के इंसाफ के लिए और मानसा क्षेत्र के विकास के लिए विधानसभा में आवाज उठाएंगे। अब अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे।
वहीं मूसेवाला की मां चरण कौर छोटे सिद्धू मूसेवाला को लेकर पहुंची और बेटे की याद में भावुक हो गई। सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह ने कहा कि बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए राजनीति में आना जरूरी है। जब कोई बात न सुने, इंसाफ मिलने की सभी उम्मीदें खत्म होने पर ऐसा फैसला लेना हमारी मजबूरी बन गई है। इस मौके पूर्व विधायक जीत महेंद्र सिंह सिद्धू, गायक जसविंदर बराड़, बलकार अनखीला, गुलाब सिद्धू, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन विक्रमजीत सिंह मोफर समेत पारिवारिक सदस्य और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।