फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police action on protesters in Mohali

सिख बंदियों की रिहाई के लिए बवाल: मोहाली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज; दागे आंसू गैस के गोले

Sat, 15 Aug 2026 02:16 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Aug 2026 02:16 PM IST
सार

पुलिस ने मोहाली में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Police action on protesters in Mohali
मोहाली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का बल प्रयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब के मोहाली में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।  कौमी इंसाफ मोर्चा लंबे समय से जेलों में बंद सिख कैदियों (बंदी सिंहों) की रिहाई की मांग कर रहा है। ये कैदी लंबे समय से जेल में हैं।  प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन

 

कौन हैं बंदी सिख कैदी?
बंदी सिंह उन सिख कैदियों को कहा जाता है जो 1980-90 के दशक में पंजाब में चले आतंकवाद/मिलिटेंसी के दौरान विभिन्न अपराधों (जैसे हत्या, बम विस्फोट आदि) में दोषी ठहराए गए थे और लंबे समय से जेल में बंद हैं।

ये है मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा, एसजीपीसी और कुछ सिख संगठन/राजनीतिक दल इनकी रिहाई या पैरोल की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये कैदी लंबे समय से जेल में हैं। इनमें से कई बुजुर्ग और बीमार हो चुके हैं। मानवीय आधार पर इनकी रिहाई होनी चाहिए।

क्या कहती है सरकार?
सरकार और सुरक्षा एजेंसियों का पक्ष यह है कि ये गंभीर अपराधों में दोषी हैं, इसलिए रिहाई पर सावधानी बरतनी जरूरी है। यह मुद्दा पंजाब में कई साल से चला आ रहा है। कौमी इंसाफ मोर्चा 2023 से मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर धरना दे रहा है और समय-समय पर प्रदर्शन करता रहता है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed