फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SIR in Punjab 20.66 lakh voters to be removed from electoral roll draft list to be released on August 13

SIR in Punjab: वोटर सूची से हटेंगे 20.66 लाख मतदाता, 1.19 लाख का डबल वोट; 13 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट लिस्ट

Wed, 05 Aug 2026 08:51 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 05 Aug 2026 08:51 AM IST
सार

25 जून से 3 अगस्त तक चले इस अभियान में राज्य के सभी 23 जिलों और 117 विधानसभा क्षेत्रों में 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 043 पंजीकृत मतदाताओं का सत्यापन किया गया।

विज्ञापन
SIR in Punjab 20.66 lakh voters to be removed from electoral roll draft list to be released on August 13
अनिंदिता मित्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का घर-घर गणना चरण पूरा हो गया है। 

विज्ञापन


सूबे में 20 लाख 66 हजार 635 मतदाता इस सर्वे के दौरान नहीं मिले। इनमें काफी मतदाताओं की मौत हो चुकी है जबकि काफी स्थायी रूप से पंजाब छोड़कर जा चुके हैं। इसके बावजूद इनके नाम आज तक मतदाता सूचियों में हैं। इसके अलावा कई मतदाताओं का डबल वोट भी बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि 25 जून से 3 अगस्त तक चले इस अभियान में राज्य के सभी 23 जिलों और 117 विधानसभा क्षेत्रों में 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 043 पंजीकृत मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इनमें से 1 करोड़ 93 लाख 94 हजार 408 से अधिक मतदाताओं ने अपने गणना फॉर्म (एन्यूमरेशन फॉर्म) जमा किए मगर 20 लाख 66 हजार 635 फॉर्म प्राप्त नहीं हो सके। यह कुल मतदाताओं का 9.63 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मित्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य योग्य और वास्तविक मतदाताओं को मतदाता सूची में बनाए रखना और मृतक, डुप्लीकेट, स्थायी रूप से स्थानांतरित और अन्य अनुपलब्ध मतदाताओं की पहचान करना है। उन्होंने चुनाव अमले, बीएलओ, नागरिकों और राजनीतिक दलों के सहयोग के लिए आभार जताया।

सर्वे मे 5 लाख 74 हजार 568 मृत मतदाता मिले हैं, जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। यह कुल मतदाताओं का 2.68 प्रतिशत है। वहीं 4 लाख 12 हजार 715 मतदाता ट्रेस नहीं किए जा सके। 9 लाख 44 हजार 131 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 19 हजार 145 मतदाताओं के नाम दो बार सूची में है।

घर-घर गणना अभियान में 23 जिला चुनाव अधिकारियों, 117 ईआरओ, 234 एईआरओ, 2,501 सुपरवाइजर और 24,453 बूथ लेवल अधिकारियों ने काम किया। राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 87,966 बूथ लेवल एजेंटों ने भी प्रक्रिया में भूमिका निभाई।

लुधियाना में सबसे ज्यादा वोट कटेंगे
एसआईआर के दाैरान लुधियाना में सबसे ज्यादा 4,16,088 वोट कटेंगे। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 2683999 है। इसी तरह मानसा में 5,94,369 मतदाताओं में से 21,943, मलेरकोटला में 3,25,433 में से 18,780, संगरूर में 9,18,078 मतदाताओं में से 53,486, पठानकोट में 5,09,111 में से 29,914, श्री मुक्तसर साहिब में 6,93,936 में से 41,327, बठिंडा में 10,53,091 मतदाताओं में से 65,072, मोगा में 7,58,410 मतदाताओं में से 48,769, बरनाला में 4,85,873 मतदाताओं में से 32,255, रूपनगर में 5,61,772 में से 38,020, फाजिल्का में 7,76,163 में से 53,868, फतेहगढ़ साहिब में 4,54,908 में से 33,269, शहीद भगत सिंह नगर में 4,82,925 मतदाताओं में से 36,223, फिरोजपुर में 7,17,773 में से 54,029, होशियारपुर में 12,68,648 मतदाताओं में से 98,718, गुरदासपुर में 12,93,682 में से 1,08,473, फरीदकोट में 4,93,060 में से 43,444, पटियाला में 15,20,038 में से 1,38,624, तरनतारन में 7,77,353 में से 74,193, जालंधर में से 16,49,946 में से 1,84,997, अमृतसर में 19,73,071 मतदाताओं में से 2,42,751, कपूरथला में 6,14,981 में से 78,678, एसएएस नगर (मोहाली) में 8,54,423 मतदाताओं में से 1,53,714 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जाएंगे।

मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी
एसआईआर के दौरान मतदान केंद्रों का भी रेशनलाइजेशन किया गया। मतदाताओं की सुविधा और पहुंच बढ़ाने के लिए पंजाब में मतदान केंद्रों की संख्या 24,453 से बढ़ाकर 25,332 कर दी गई है। कुल 879 नए मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इसका उद्देश्य प्रति मतदान केंद्र मतदाताओं की संख्या को संतुलित करना, सुविधाओं में सुधार करना और मतदान प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाना है। सबसे अधिक मतदान केंद्र लुधियाना में हैं। रेशनलाइजेशन के बाद यहां संख्या 2,927 से बढ़कर 3,031 हो गई है। अमृतसर में 2,134 से बढ़कर 2,240 और पटियाला में 1,786 से बढ़कर 1,861 मतदान केंद्र हो गए हैं। एसएएस नगर में भी 838 से बढ़कर 936 मतदान केंद्र किए गए हैं।

12 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं
ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 93.40 प्रतिशत मतदाताओं की ही साल 2003 या उससे पहले की एसआईआर मतदाता सूचियों के साथ मैपिंग हो पाई है। 12 लाख से अधिक मतदाता ऐसे हैं जो अनमैप्ड हैं। इस संदर्भ में मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने साफ किया कि इन मतदाताओं का वोट नहीं कटेगा। विशेष टीम नोटिस देकर तसदीक करेगी कि संबंधित मतदाता पंजाब का बाशिंदा है या नहीं। ऐसे मतदाताओं को अपने दस्तावेज पेश करने होंगे। यदि कोई दस्तावेज नहीं है तो ईआरओ उनकी विशेष रूप से जांच करेंगे। अनमैप्ड मतदाताओं को 13 अगस्त से नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

अगले चरण की तैयारी
एसआईआर के अधीनस्थ अगला महत्वपूर्ण चरण 13 अगस्त से शुरू होगा। इसी दिन ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिन योग्य मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं होगा, वे 13 अगस्त से 12 सितंबर तक फॉर्म नंबर छह भरकर ऑनलाइन या दस्ती रूप में दावा पेश कर सकेंगे। दावों और आपत्तियों का निपटारा 13 अगस्त से 8 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसके बाद 12 अक्तूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं से ड्राफ्ट सूची की जांच कर अपने नाम और विवरण का सत्यापन करने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed