सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Students Resonance Campaign Congress to mobilize students against NEET paper leak

छात्रों की गूंज अभियान: नीट पेपर लीक के खिलाफ विद्यार्थियों को लामबंद करेगी कांग्रेस, 40 दिन चलेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 25 Jun 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो और पेपर लीक मामले में माफिया की जांच हो। कांग्रेस का अभियान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुरू होगा। शुक्ला ने मांग की कि नेशनल टेस्ट एजेंसी और उनसे जुड़ी सभी संस्थाओं का ऑडिट किया जाए।

Students Resonance Campaign Congress to mobilize students against NEET paper leak
पत्रकारों से बात करते राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस विद्यार्थियों को लामबन्द करेगी। छात्रों की गूंज अभियान 40 दिन चलेगा। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। इस अभियान में विद्यार्थियों का पंजीकरण होगा और उनके वॉइस मैसेज लिए जाएंगे। 9 अगस्त को दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ बड़ा प्रदर्शन होगा। 



शुक्ला ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो और पेपर लीक मामले में माफिया की जांच हो। कांग्रेस का अभियान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुरू होगा। शुक्ला ने मांग की कि नेशनल टेस्ट एजेंसी और उनसे जुड़ी सभी संस्थाओं का ऑडिट किया जाए। लोकसभा के मानसून सत्र में भी कांग्रेस इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। शुक्ला ने कहा कि सरकार इस बात को सुनिश्चित करे कि भविष्य में पेपर लीक की घटनाएं पूरी तरह बंद हो। 1975 की इमरजेंसी पर शुक्ला ने कहा कि उस घटना को तो 50 साल पूरे हो चुके हैं, इससे बड़ी इमरजेंसी तो इस वक्त देश में चल रही है और उसकी ओर केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed