{"_id":"6a3ce8d4bf812f29200a8cb3","slug":"video-gunshot-fired-during-nomination-filing-in-mamdot-one-person-injured-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट में नामांकन के दौरान चली गोली, एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट में नामांकन के दौरान चली गोली, एक व्यक्ति घायल
नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक ममदोट में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे हुए थे। इसी दौरान दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।