सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sukhbir Badal arrived to meet Punjab DGP 328 Swaroop case

डीजीपी से मिले सुखबीर: बोले- 328 स्वरूप मामले में गिरफ्तारी देने आया हूं, कार्यालय के बाहर शिअद का प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Feb 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

सुखबीर ने डीजीपी से कहा कि परिवार वालों को परेशान मत करो, मैं खुद अपनी गिरफ्तारी देने आया हूं। आप सरकार 328 स्वरूपों के मामले में एसआईटी बनाकर मेरे पर्सनल बिजनेस की जांच करके झूठा केस दर्ज करने की कोशिश कर रही है।

Sukhbir Badal arrived to meet Punjab DGP 328 Swaroop case
पंजाब पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते शिअद नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल गुरुवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय में डीजीपी गाैरव यादव से मिलने पहुंचे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के लापता होने के मामले में पुलिस सुखबीर बादल के सीए सतविंदर सिंह कोहली को दोबारा प्रोडक्शन वारंट पर लेना चाहती है। 

Trending Videos


सुखबीर बादल का कहना है कि इस मामले को आम आदमी सरकार राजनीतिक रंजिश के तहत आगे बढ़ा रही है। बादल ने डीजीपी से कहा कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच की जाए। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जब तक केस दर्ज नहीं होता, हम यहां से नहीं जाएंगे।  पुलिस महानिदेशक कार्यालय पर पक्का धरना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं सुखबीर ने डीजीपी से कहा कि परिवार वालों को परेशान मत करो, मैं खुद अपनी गिरफ्तारी देने आया हूं। आप सरकार 328 स्वरूपों के मामले में एसआईटी बनाकर मेरे पर्सनल बिजनेस की जांच करके झूठा केस दर्ज करने की कोशिश कर रही है। यह पुलिस टीम मेरे  सहयोगियों और उनके परिवारों को परेशान कर रही है जबकि इनका शिरोमणि कमेटी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं खुद को गिरफ्तार करने, मेरे खिलाफ केस दर्ज करने और जांच करने आया हूं। आप सरकार मेरे साथ कुछ भी करे, किसी को परेशान न करे।



सुखबीर बादल ने कहा कि इस केस के बहाने एसआईटी कई अकाली नेताओं की रेकी कर रही है, उन्हें और उनके परिजनों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। इसलिए मैं आज खुद आपके कार्यालय पहुंचा हूं, जो कुछ पूछताछ करनी है मैं आपके सामने बैठा हूं, जिस मामले में जानकारी लेनी है मुझसे ले ली जाए। जो पूछताछ करनी है, मुझसे कर ली जाए और मेरे खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया जाए लेकिन मेरे साथियों को इस तरह रंजिशन तंग न किया जाए। सुखबीर बादल ने कहा कि मेरे कारोबार में कोई गड़बड़ी नहीं है फिर भी चाहे तो सरकार तसल्ली कर ले।



अकाली नेता हरविंदर सिंह खेड़ा ने कहा कि अकाली कार्यकर्ताओं को आशंका है कि इस मामले में सुखबीर सिंह बादल समेत कुछ अन्य अकाली नेताओं के खिलाफ भी पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है। उन्होंने कहा कि अकाली नेता सरकार के टारगेट पर हैं।



अकाली कार्यकर्ताओं ने किया पंजाब पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि हमें भी गिरफ्तार कर लो। अकाली नेता व बटाला से पूर्व विधायक लखबीर सिंह लोधी नंगल ने कहा- जांच के नाम पर एसआईटी द्वारा अकाली दल कार्यालय के कर्मचारियों को भी तंग किया जा रहा इसलिए कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। सुखबीर बादल के साथ वे भी अपनी गिरफ्तारी देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed