{"_id":"6a32124c43ab1b2c32054c69","slug":"teenagers-storm-school-and-wreak-havoc-in-jaiton-causing-damage-worth-8-lakh-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रील का चस्का: स्कूल में घुसे किशोरों ने मचाया आतंक, आठ लाख की संपत्ति को नुकसान; पुलिस ने अभिभावकों को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रील का चस्का: स्कूल में घुसे किशोरों ने मचाया आतंक, आठ लाख की संपत्ति को नुकसान; पुलिस ने अभिभावकों को बुलाया
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:49 AM IST
विज्ञापन
सार
जैतो का सरकारी स्कूल ऑफ ऐमिनेंस गर्मियों की छुट्टियों के चलते बंद है। तीनों आरोपी दीवार फांदकर स्कूल में घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। तीनों नाबालिग हैं।
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फरीदकोट के जैतो में सरकारी स्कूल ऑफ ऐमिनेंस में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए घुसे तीन किशोरों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी।
गर्मी की छुट्टियों के कारण बंद पड़े स्कूल में आरोपियों ने स्कूल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसके आधार पर तीनों की पहचान कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार तीनों किशोर स्कूल की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए। इनमें एक छात्र 10वीं पास कर 11वीं में दाखिला लेने वाला है जबकि दूसरा 9वीं कक्षा का छात्र है। तीसरा किशोर बाहरी बताया जा रहा है। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे, खिड़कियों के शीशे, गमले, फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। स्कूल परिसर में खड़ी वैनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्कूल प्रशासन ने करीब आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
स्कूल प्रिंसिपल दर्शन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों की पहचान कर ली गई है और मामले की सूचना पुलिस व शिक्षा विभाग को दे दी गई है। डीएसपी इकबाल सिंह संधू ने बताया कि तीनों आरोपी नाबालिग हैं। उनके अभिभावकों को बुलाया गया है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरीश चंद्र ने युवाओं से सोशल मीडिया के लिए ऐसे खतरनाक कदम न उठाने की अपील की है।