सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Temperatures drop in Punjab due to rain hailstorms Orange Alert today weather update

पंजाब में बारिश-ओलावृष्टि से गिरा पारा: आज के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी, 17 जून तक मौसम रहेगा कूल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 12 Jun 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

बारिश का असर न्यूनतम तापमान पर भी दिखाई दिया। औसत न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। पटियाला प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा जहां न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Temperatures drop in Punjab due to rain hailstorms Orange Alert today weather update
अमृतसर में बरसात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी और बारिश ने गर्मी का असर कम कर दिया। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार शाम को जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, मोहाली समेत अधिकतर जिलों में आंधी के बाद बारिश हुई।




मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 13 से 17 जून तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है और तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इसके बावजूद कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रही। अबोहर प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार लुधियाना में सबसे अधिक 16 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बठिंडा में 15 एमएम, पटियाला में 14.14 एमएम, अमृतसर में 9.6 एमएम और मोहाली में 3.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बठिंडा में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं सुनाम और जलालाबाद में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई।

बारिश का असर न्यूनतम तापमान पर भी दिखाई दिया। औसत न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। पटियाला प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा जहां न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना में सुबह बारिश के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई।

बठिंडा में तेज बारिश से रजवाहे में दरार, खेतों में भरा पानी 

बठिंडा में बीती देर शाम को आई तेज बारिश के कारण दो रजवाहों में कई फीट दरार पड़ गई। इससे आस पास के खेतों में पानी भर गया, वहीं तेज आंधी के कारण गांव कोठे अब्लू में बने मुर्गी फार्म की छत पर लगी लोहे की चादरें उड़कर नीचे गिर गई। मालिक मंगा सिंह का कहना था कि उनका काफी नुकसान हुआ है।

गांव महमा भगवाना और महमा सरकारी वाले रजवाहे में बीती रात बीस से पचीस फीट दरार पड़ गई, जिस कारण साथ लगती जमीनों में पानी भर जाने से कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई। गांव लहरा मोहब्बत के पास एक रजवाहा टूट गया। दोनों रजवाहों की दरार भरने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास शुरू किए और प्रशासन को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed