{"_id":"6a674a338bdcd8fe8b0102a8","slug":"threat-to-blow-up-pathankot-municipal-corporation-with-a-bomb-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पठानकोट में नगर निगम, आर्मी स्टेशन और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पठानकोट में नगर निगम, आर्मी स्टेशन और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Mon, 27 Jul 2026 05:38 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:38 PM IST
सार
ई-मेल में नगर निगम, आर्मी स्टेशन और एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद रवनीत बिट्टू को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम पठानकोट को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें नगर निगम, आर्मी स्टेशन और एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद रवनीत बिट्टू को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने नगर निगम कार्यालय की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। थाना डिवीजन नंबर 1 की प्रभारी अमनदीप कौर ने इसे शरारती तत्व की हरकत बताया है। ईमेल आईडी की जांच तकनीकी टीम कर रही है। आर्मी स्कूल और अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईमेल fabibows16@gmail.com आईडी से भेजा गया है। भेजने वाले ने खुद को 'खालिस्तान नेशनल आर्मी इंजीनियर गुरनाक सिंह रूकान शाहवाला और डॉ. निरवैल सिंह खानगाजा वाला' बताया है। धमकी में नगर निगम में आज दोपहर 3:11 बजे धमाके की बात कही गई थी। इसमें दोपहर 1:11 बजे स्कूल और रात 9:11 बजे आर्मी स्टेशन कैंट को भी निशाना बनाने का जिक्र था। ईमेल में जून 1984 और नवंबर 1984 की घटनाओं का जिक्र था। इसमें 15 अगस्त से बदला लेने की चेतावनी दी गई है। 15 अगस्त 2026 तक आर्मी कर्मियों को अपने परिवार बचाने और कैंट छोड़ने को कहा गया है। पुलिस को सुबह 10 बजे मिले ईमेल की जानकारी दोपहर 3 बजे के बाद मिली।
विज्ञापन
धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने नगर निगम कार्यालय की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। थाना डिवीजन नंबर 1 की प्रभारी अमनदीप कौर ने इसे शरारती तत्व की हरकत बताया है। ईमेल आईडी की जांच तकनीकी टीम कर रही है। आर्मी स्कूल और अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन