{"_id":"6afc1f1d58fea0b70b00d55a","slug":"three-accused-arrested-in-bathinda-in-robbery-case-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कैश और मोबाइल लूटकर भाग रहे थे बदमाश, खेतों में पलटी कार; पुलिस ने धरे तीन आरोपी; दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कैश और मोबाइल लूटकर भाग रहे थे बदमाश, खेतों में पलटी कार; पुलिस ने धरे तीन आरोपी; दो फरार
Tue, 17 Nov 2026 03:02 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:02 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में नकदी और मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाशों की कार हादसे का शिकार हो गई। कार में पांच आरोपी थी जिनमें से दो घायल हुए हैं और दो फरार हो गए।
विज्ञापन
बठिंडा में पलटी बदमाशों की कार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बठिंडा जिले के संगत मंडी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे पांच आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इस हादसे के बाद कार सवार दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि तीन को आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पकड़ लिया। तीनों आरोपियों को मामूली चोटें भी आई हैं। सूचना मिलने पर थाना संगत पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान और घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव मैहना निवासी बब्बू, रविंदर सिंह और हरदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपियों की पहचान गांव कुटी निवासी हरदीप सिंह और प्रीति सिंह के रूप में बताई गई है। जानकारी के अनुसार, गांव मैहना निवासी बलकरण सिंह, जो राजमिस्त्री का काम करता है, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर गांव महिमा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पांचों आरोपी एक वैगनआर कार में सवार होकर उसका पीछा कर रहे थे। आरोपियों की नजर बलकरण सिंह की जेब में रखी नकदी पर पड़ी। उन्होंने बीच रास्ते में बलकरण सिंह को घेर लिया और उससे करीब 50 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीनकर कार में फरार हो गए।

Trending Videos
ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस कार्रवाई
लूट की वारदात के बाद पीड़ित बलकरण सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों की कार का पीछा करने लगे। ग्रामीणों को पीछे आता देख आरोपी घबरा गए और कार की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार खेतों में जाकर पलट गई। हादसे के बाद कार से निकलकर दो आरोपी फरार हो गए, जबकि तीन को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया।
थाना संगत के प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।