{"_id":"6a81ad5a210d5421e309e8e8","slug":"three-accused-arrested-in-connection-with-the-murder-of-a-young-man-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: तेजधार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस ने महिला समेत धरे तीन आरोपी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: तेजधार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस ने महिला समेत धरे तीन आरोपी, केस दर्ज
Sun, 16 Aug 2026 06:00 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:00 PM IST
सार
पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते 14 अगस्त को युवक की तेजधार हथियार से हत्या की गई थी।
विज्ञापन
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्सी पठाना पुलिस ने काजला माजरा के पास 35 साल के युवक जितेन्द्र सिंह निवासी गांव सिल जिला मोहाली की तेजधार हथियार से हत्या के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसप्रीत कौर, जगदीप सिंह व संजू के तौर पर हुई है।
जानकारी देते हुए बस्सी पठाना थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता गुरदर्शन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा जितेन्द्र सिंह वेल्डिंग का काम करता था। जिसके चलते उसका धर्मेंद्र के घर आना-जाना था। धर्मेंद्र की पत्नी जसप्रीत कौर के साथ उसकी नजदीकी बढ़ गई थी तथा पैसे का भी लेन-देन होने लगा था।
जसप्रीत की शादी से पहले उसकी मंगनी जगदीप सिंह निवासी गांव छज्जूमाजरा से तय हुई थी पर शादी नही हो पाई थी। वह जसप्रीत के संपर्क में रहकर उसे ब्लैकमेल करता था। जगदीप नशे का आदी था इसके चलते जसप्रीत कौर उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। इस दौरान जगदीप को जितेन्द्र और जसप्रीत के नजदीक होने की भनक लग गई। उसने जितेन्द्र को धमकी दी कि वह उसे मार देगा।
विज्ञापन
14 अगस्त को जितेन्द्र किसी कार्य के लिए अपनी बाइक पर जिला फतेहगढ़ साहिब के तहत आने वाले गांव नंदपुर कलौड़ चला गया। गुरदर्शन ने बताया कि वह घर में अकेला होने के चलते गांव कज्जलमाजरा के गुरुद्वारे में माथा टेकने चल पड़ा। जब गांव के नजदीक पहुंचा तो देखा दो लोग उसके बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर रहे थे। उनके साथ जसप्रीत कौर भी खड़ी थी जिस ने उसके बेटे को धोखे से वहां बुलाया था। जांच में पता चला कि हत्या तेजधार हथियार से की गई है। हालांकि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।