{"_id":"6a81b058085d3a268c00311b","slug":"video-teej-festival-celebrated-at-the-bharat-vikas-parishads-tailoring-center-in-kotkapura-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में भारत विकास परिषद के सिलाई सेंटर में मनाया गया तीज महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में भारत विकास परिषद के सिलाई सेंटर में मनाया गया तीज महोत्सव
कोटकपूरा में भारत विकास परिषद की ओर से स्थानीय जलालेआना रोड स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में संचालित सिलाई सेंटर में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। संस्था की मुख्य शाखा के प्रधान कपिल गोयल और स्वामी विवेकानंद शाखा के प्रधान नरेश गोयल सहित प्रांतीय सलाहकार नरेश पाल कांसल, सुभाष गोयल तथा दोनों शाखाओं के सरपरस्त टीआर अरोड़ा के दिशा-निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर की इंचार्ज अध्यापिका ममता शर्मा ने की। इस अवसर पर सेंटर की छात्राओं ने सभ्याचारक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को चार चांद लगा दिए। छात्राओं ने पंजाबी बोली और गिद्दा की प्रस्तुतियां देकर तीज के मौसम का भरपूर आनंद लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से पंजाबी संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। इस मौके पर सेंटर की इंचार्ज अध्यापिका ममता शर्मा ने तीज त्योहार के महत्व संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि तीज पंजाब की समृद्ध लोक संस्कृति और विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।