{"_id":"6a815df3d27f2bd5650966b7","slug":"video-power-supply-to-100-homes-cut-off-after-a-dilapidated-pole-fell-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जर्जर पोल हवा में गिरने सेे गुल हुई 100 घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पोल हवा में गिरने सेे गुल हुई 100 घरों की बिजली
गजरौला। नीचे से गल चुका बिजली का पोल हवा में गिर जाने से 100 घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह पहुंचेे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दूसरा पोल लगाकर करीब 8 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू कराई।
बुध बाजार चौराहा के निकट बिजली विभाग का खंभा लगा हुआ था। काफी पुराना हो जाने के कारण यह नीचे से गल गया था। जो बुधवार तड़के करीब 3 बजेे हवा चलने के कारण गिर गया। इससेे 100 घरों को बिजली की लाइन जा रही है। पोल गिरने के समय बिजली आ रही थी, लेकिन रात होने के कारण उस समय कोई सड़क पर नहीं था। पड़ोस में रहने वाले नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.धीरेंद्र सिंह, दुकान संचालक विजेंद्र सिंह जाग रहे थे। उन्होंने बिजलीघर फोन कर पोल गिरने की सूचना दी। जिस पर आपूर्ति ठप कराई गई। सुबह करीब 8 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी मौकेे पर पहुंच गए। उन्होंने दूसरा पोल मंगाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे दूसरा पोल लगाकर आपूर्ति सुचारू कराई। घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने के कारण नागरिकों ने परेशानी झेली। सबसे अधिक दिक्कत पेयजल की आई। जेई अनिकेत दूबे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही कर्मचारी पहुंच गए थे। पोल को बदल कर आपूर्ति सुचारू करा दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।