{"_id":"6a815dd9491a49b4c0042ad8","slug":"video-akhilesh-will-become-chief-minister-in-the-upcoming-assembly-elections-shivpal-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"आने वाले विधान सभा चुनाव में अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाले विधान सभा चुनाव में अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री: शिवपाल
गजरौला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंनेे पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सेे चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
मंगलवार दोपहर शिवपाल यादव दिल्ली से रामपुर जा रहे थे। जिसकी जानकारी होने पर सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र चौधरी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लेकर हाईवे पर पहुंच गए। यहां फूल माला पहनाकर शिवपाल यादव का स्वागत किया। इसके बाद एक होटल में उनके साथ बैठक की। शिवपाल ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार छात्र, किसान और व्यापारियों के विरोधी काम कर रही है। इस कारण प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और चुनाव की तैैयारियों में जुट जाने को कहा। इस मौकेे पर अमन सिरोही, अनिल प्रधान, जितांबर यादव, फैसल अल्वी, जितेंद्र शर्मा, विपिन नजरपुरिया, शौकीन अहमद, शराफत हुसैन, दिनेश यादव, सतेंद्र प्रधान, नन्हे यादव, वीर सिंह, जितेंद्र सिंह, रामनिवास यादव, नरेश यादव, रविंद्र प्रधान, राजवीर सिंह, संजय यादव, शाहबुद्दीन, ओमपाल सिंह, शुभम चड्ढा, नमन चौधरी, रवि चौहान, विक्रांत चौहान, सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। उधर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.जितेंद्र यादव केे नेतृत्व में जलालपुर कलां के सामने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया गया। शिवपाल ने पूर्व जिलाध्यक्ष से पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाए। इस मौके पर रमेश यादव, कपिल यादव, दयाराम सिंह, रवि यादव, अंकुश यादव, मोनू यादव, महक सिंह, सोनू यादव, जाकिर अली, रविंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।