Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
Shamli: Villagers take to the streets to protest against overloaded vehicles and the negligence of an ethanol plant; block the road.
{"_id":"6a8158cf1b631388ce03fe58","slug":"video-shamli-villagers-take-to-the-streets-to-protest-against-overloaded-vehicles-and-the-negligence-of-an-ethanol-plant-block-the-road-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"शामली: ओवरलोड वाहनों और एथेनॉल प्लांट की लापरवाही के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: ओवरलोड वाहनों और एथेनॉल प्लांट की लापरवाही के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, लगाया जाम
शामली-शामला क्षेत्र में शनिवार शाम भूसे से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पुलिया टूटने से नाले में धंस गईं। घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार चौसाना की ओर से भूसे से लदी ट्रॉलियां शामली-शामला स्थित एथेनॉल प्लांट जा रही थीं। ट्रैक्टर चालक नाजिम निवासी हथचोया और तजम्मुल निवासी बुनटा बताए गए हैं। ट्रॉलियों के गुजरने के दौरान नाले की दो पुलिया क्षतिग्रस्त हो गईं और ट्रॉलियां नाले में धंस गईं।
इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि भारी वाहनों के आवागमन से नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे ग्राम पंचायत को नुकसान हुआ है। ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
महिलाओं और ग्रामीणों ने शुगर मिल के दूषित पानी को लेकर भी शिकायत की। क्षेत्र में काला पीलिया जैसी बीमारी फैलने की आशंका जताई और पानी की जांच कराने तथा समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 पर भी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।