{"_id":"6a819e560208fd22970bf0cb","slug":"unique-worship-of-sheetla-mata-in-chandigarh-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में शीतला माता की अनोखी पूजा: भक्तों ने मुंह में त्रिशूल की आर-पार, निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में शीतला माता की अनोखी पूजा: भक्तों ने मुंह में त्रिशूल की आर-पार, निकाली भव्य शोभायात्रा
Sun, 16 Aug 2026 04:56 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2026 04:56 PM IST
सार
चंडीगढ़ की सुखना लेक पर रविवार को भक्ति का अनोखा संगम दिखा। यहां शीतला माता की पूजा के दौरान भक्तों ने अपने चेहरे के आर-पार त्रिशूल निकाल कर शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन
सुखना लेकर पर भक्ति का अनोखा नजारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को सुखना लेक की सीढ़ी नंबर तीन के पास गोल्फ क्लब के सामने भारी भीड़ उमड़ी। यहां शीतला माता करुमारी अम्मन की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो ट्रांसपोर्ट चौक और सेक्टर-26 होते हुए बापू धाम फेज़-2 स्थित शीतला माता मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
भक्तों ने मुंह के आर-पार किया त्रिशूल
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने गोल्फ क्लब के सामने माता की पूजा-अर्चना की। मन्नतें पूरी होने पर बड़ी संख्या में भक्तों ने मुंह में त्रिशूल आर-पार करवाया। कुछ श्रद्धालु शरीर में कुंडे लगवाकर रथ खींचते हुए माता के दरबार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोंगटे खड़े करने वाला नजारा
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में माता के जयकारे गूंज रहे थे। ढोल-बाजों और धार्मिक गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यह पूजा उत्सव दक्षिण भारत के मद्रासी समुदाय के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है।
मुंह के आर-पार त्रिशूल निकलवाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
इसमें समुदाय के सभी धर्म और जाति के लोग शामिल होते हैं। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान सुखना लेक क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने वाहनों को कार्यक्रम स्थल से बाहर ही रोक दिया।