{"_id":"6a81610dc00b5e3b5f0d6b7b","slug":"video-police-nabbed-two-cattle-thieves-in-encounter-in-firozabad-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद में पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली; चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद में पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली; चार आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना नारखी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान पशु चोरी करने वाले गिरोह के 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नारखी राकेश कुमार गिरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़ी कुबेर और ओखरा गांवों में हुई पशु चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाश चोरी की गई पड़िया को मैक्स पिकअप से बेचने के लिए बैंदी की पुलिया की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में मुकीम उर्फ मुकेश उर्फ चूहा निवासी मेवली, हाथरस और अरमान उर्फ फरमान निवासी मेवली, हाथरस के पैर में गोली लग गई। वहीं, भागने की कोशिश कर रहे उनके 2 अन्य साथी ईनुस निवासी असन, नारखी और आकाश निवासी अवागढ़, एटा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1 चोरी की पड़िया, मवेशियों को बेचकर कमाए गए 60 हजार रुपये नगद, 1 मैक्स पिकअप कार, 2 तमंचे, 3 व 2 खोखा बरामद किए हैं। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त मुकीम पर हाथरस, एटा व फिरोजाबाद के थानों में 14 मुकदमे और अरमान पर 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।