{"_id":"6a2ab0e6986b30c7b200dedb","slug":"three-members-of-a-family-died-in-road-accident-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर; तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर; तीन लोगों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार
मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल है जिनकी उम्र एक और दो साल है। इसके अलावा पिता ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फरीदकोट स्थानीय फिरोजपुर रोड पर नानकसर बस्ती के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गांव बीड़ चहिल निवासी जतिंदर सिंह (32), उसकी बेटी गुरलीन (2) व बेटी मन्नू (1) के रूप में हुई जबकि घायल पत्नी हरप्रीत कौर व 4 वर्षीय बेटे को इलाज के लिएगुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक गांव बीड चहिल निवासी जतिंदर सिंह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ बाइक पर मल्लावाला से दवाई लेकर फरीदकोट लौट रहा था। जैसे ही वह फरीदकोट में फिरोजपुर की नानकसर बस्ती के पास पहुंचा तो सामने से आई एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी अधिक थी और वह गलत दिशा में जाकर बाइक से टकराई। लोगों का यह भी कहना है कि दुर्घटना के बाद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि हादसे में दो बच्चों और उनके पिता की मौत हुई है, जबकि एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार से कुछ डंडे और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। इस संबंध में भी जांच की जा रही है।