{"_id":"6a2aaf4b4f451ba6d60b85ef","slug":"punjab-moga-gets-new-mayor-aap-s-vinaypal-kaur-elected-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab: मोगा को मिला नया मेयर, AAP की विनयपाल कौर चुनी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मोगा को मिला नया मेयर, AAP की विनयपाल कौर चुनी गईं
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 11 Jun 2026 06:22 PM IST
Link Copied
मोगा नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की पार्षद विनयपाल कौर को मेयर चुना गया है। मेयर चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद विशेष रूप से मोगा पहुंचे। यह चुनाव मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। विनयपाल कौर ने पहली बार राजनीति में कदम रखते हुए आम आदमी पार्टी के टिकट पर वार्ड नंबर 8 से नगर निगम चुनाव लड़ा था। जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्षद चुना। 44 वर्षीय विनयपाल कौर ने शिमला यूनिवर्सिटी से बीएससी मेडिकल और पीजीडीसीए (PGDCA) की शिक्षा प्राप्त की है। वह दो बच्चों की मां हैं और उनके परिवार का पहले राजनीति से कोई संबंध नहीं रहा है। नगर निगम चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 228 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। अब उन्हें मोगा नगर निगम के मेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेयर चुने जाने के बाद विनयपाल कौर के समर्थकों और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके नेतृत्व में मोगा शहर के विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।