सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   TTH Behind Police Killings in Punjab Pakistani Gangster Shahzad Bhatti

पंजाब में पुलिस हत्याओं के पीछे टीटीएच: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी कर रहा ऑपरेट, क्या है इनका असली मकसद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 29 May 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

शहजाद भट्टी पर्दे के पीछे से टीटीएच नेटवर्क को संचालित कर रहा है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारत के युवाओं को निशाना बना रहा है। खासकर नशे के आदी युवाओं को पैसों और विदेश में बसने का लालच दिया जाता है।

TTH Behind Police Killings in Punjab Pakistani Gangster Shahzad Bhatti
अमृतसर में पुलिसकर्मी की हत्या - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने के मामलों में आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) का नाम फिर चर्चा में है। 



गुरदासपुर और अमृतसर में एएसआई की हत्याओं के बाद टीटीएच ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली है। जांच एजेंसियां पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर टीटीएच नेटवर्क चलाने का संदेह कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, शहजाद भट्टी पर्दे के पीछे से टीटीएच नेटवर्क को संचालित कर रहा है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारत के युवाओं को निशाना बना रहा है। खासकर नशे के आदी युवाओं को पैसों और विदेश में बसने का लालच दिया जाता है। बाद में उनका उपयोग नेटवर्क फैलाने और दहशत का माहौल बनाने के लिए होता है।
विज्ञापन


बुधवार को यूपी में एटीएस और एसटीएफ ने शहजाद भट्टी के 4 संदिग्ध गुर्गों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी भाजपा कार्यालयों, अस्पतालों और स्कूलों में ब्लास्ट की साजिश रच रहे थे। जांच में सामने आया कि वे आईएसआई और गैंगस्टर आबिद जट्ट के संपर्क में थे। मार्च 2026 में हरियाणा में आरडीएक्स के साथ पकड़े गए एक आरोपी ने भी शहजाद भट्टी का नाम लिया था।

पुलिसकर्मियों को निशाना बनाना

जांच एजेंसियों को शक है कि पंजाब में पुलिसकर्मियों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। 22 फरवरी को गुरदासपुर में एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी भी टीटीएच ने ली थी। अमृतसर में एएसआई जोगा सिंह हत्याकांड के बाद भी समान सोशल मीडिया पोस्ट सामने आए हैं। एजेंसियां दोनों मामलों के बीच संबंध तलाश रही हैं।

शहजाद भट्टी के गुर्गों की तलाश

पुलिस अब शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ से हमलावरों और पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा। सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पोस्ट, संदिग्ध मॉड्यूल और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच कर रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लगातार सामने आ रहे पैटर्न ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed