{"_id":"6a773744a745a1b211066791","slug":"twenty-eight-members-of-gang-that-stole-belongings-by-misleading-people-near-bathinda-railway-station-arrested-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: रेलवे स्टेशन के पास लोगों को गुमराह कर सामान लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 28 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: रेलवे स्टेशन के पास लोगों को गुमराह कर सामान लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 28 गिरफ्तार
Sat, 08 Aug 2026 07:39 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:39 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार नामजद आरोपित बठिंडा के अलग-अलग इलाकों के अलावा गोनियाना कलां, लुधियाना, मोगा, मानसा और संगरूर से संबंधित हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो डंडे और लोहे की एक वस्तु बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
बठिंडा पुलिस द्वारा पकड़े आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
बठिंडा रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों और आम लोगों को गुमराह कर उनका सामान चोरी करने के आरोप में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 28 महिला-पुरुषों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि नामजद आरोपित लोगों को अलग-अलग तरीकों से गुमराह कर उनका सामान लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो डंडे और लोहे की एक वस्तु बरामद करने का भी दावा किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस नामजद आरोपितों की भूमिका के साथ-साथ इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार इस गिराेह से जुड़े कुछ लाेग नशे के आदि है, जोकि नशे के लिए इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देते थे। थाना कोतवाली के इंचार्ज व इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि वह बीती 7 अगस्त को पुलिस कर्मचारियों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में रेलवे स्टेशन बठिंडा के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं और युवक लोगों को गुमराह कर उनका सामान चोरी कर लेते हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद थाना कोतवाली बठिंडा में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
28 महिला-पुरुष नामजद, कई जिलों से जुड़े आरोपित
पुलिस ने इस मामले में गुरजीत कौर उर्फ रजनी, रजनी उर्फ रज्जी, नीतू, सुखप्रीत कौर उर्फ सुखी, मनप्रीत कौर उर्फ राजू, मनीषा, पूनम रानी उर्फ खुशी, गुरबख्श सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू और विजय कुमार समेत कुल 28 लोगों को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार नामजद आरोपित बठिंडा के अलग-अलग इलाकों के अलावा गोनियाना कलां, लुधियाना, मोगा, मानसा और संगरूर से संबंधित हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो डंडे और लोहे की एक वस्तु बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अब नामजद आरोपितों से पूछताछ कर उनके आपसी संबंधों और कथित गिरोह के काम करने के तरीके का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई आरोपितों पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस रिकार्ड के अनुसार नामजद आरोपितों में कई के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक गुरजीत कौर उर्फ रजनी के खिलाफ मार्च 2026 में थाना कोतवाली बठिंडा में मामला दर्ज हुआ था। नीतू रानी के खिलाफ वर्ष 2023 और जनवरी 2026 में मामले दर्ज होने का उल्लेख है। सुखप्रीत कौर उर्फ सुखी और मनप्रीत कौर उर्फ राजू के खिलाफ भी जनवरी और मार्च 2026 में मामले दर्ज है।पूनम रानी के खिलाफ वर्ष 2020, 2022 और मार्च 2026 में कई मामले दर्ज होने का रिकार्ड है। वहीं सोनाली वर्मा के खिलाफ दिसंबर 2023 में मामला दर्ज हुआ था, जबकि किरणा रानी के खिलाफ जनवरी 2026 में केस दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। गुरबख्श सिंह के खिलाफ वर्ष 2012 से 2023 के बीच चोरी, सेंधमारी और अन्य धाराओं के तहत कई मामले दर्ज होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है। वीरपाल कौर उर्फ राजू के खिलाफ वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज बताया गया है। इसी तरह नेहा के खिलाफ अगस्त 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
थाना कोतवाली के इंचार्ज व इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नामजद आरोपितों में से कौन-कौन लोग कथित तौर पर सामान चोरी करने की घटनाओं में शामिल रहे हैं और उनकी भूमिका क्या थी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्र में इस तरह की पहले हुई घटनाओं से भी मामले के तार जोड़कर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपितों ने किन लोगों को निशाना बनाया और चोरी किए गए सामान को कहां ठिकाने लगाया जाता था।