सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two arrested in drug smuggling case at Bathinda

Punjab: नशा तस्करी के मामले में दो युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान से आई थी हेरोइन की खेप; पैकेट पर लिखा था कोडवर्ड

संवाद न्यूज़ एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Jun 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सीआईए ने पंजाब के बठिंडा में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है जो एक थैली में बंद थी। नशे की ये खेप पाकिस्तान से आई थी। 

Two arrested in drug smuggling case at Bathinda
बरामद नशे की खेप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बठिंडा जिले के थाना नेहिया वाला क्षेत्र से सीआईए ने दो लोगों को 250 ग्राम से अधिक नशे की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह गांव गंगा अब्लू, जगवीर सिंह जैतो जिला फरीदकोट के तौर पर हुई है। वहीं, उक्त नशे की खेप के लिंक पाकिस्तान से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 



सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि सीआईए पुलिस की टीम मंगलवार को थाना नेहिया वाला में गोनियाना मंडी अंदर गुप्त सुचना क़े आधार पर एक घर में जांच करने पहुंची। वहां पर पुलिस टीम ने 250 ग्राम से अधिक हेरोइन को बरामद करके गगनदीप सिंह और जगवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने थाना नेहिया वाला में दोनों आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से जुड़े तार 
सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम ने जिस कपड़े की थैली में नशा बरामद किया है। वह पाकिस्तान से आई है। थैली पर 999 लिखा हुआ है, जिसको किसी तरह का कोडवर्ड समझा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि आरोपियों ने प्राथमिक पुलिस जांच में बताया कि उन्होंने उक्त नशा फिरोज़पुर से मंगवाया था, जिसके चलते स्पष्ट हो रहा कि उक्त नशे की थैली पाकिस्तान से पहले फिरोजपुर वाले नशा तस्कर क़े पास पहुंची उसके बाद आगे नशा तस्कर को उसी थैली में नशा सप्लाई किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed