{"_id":"6a6ef62a9c8f96a03c002d6b","slug":"two-friends-die-in-a-single-day-in-jagraon-due-to-drug-overdose-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एक गांव में दो युवकों की संदिग्ध मौत, शवों के पास से मिली सिरिंज; पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एक गांव में दो युवकों की संदिग्ध मौत, शवों के पास से मिली सिरिंज; पसरा मातम
Sun, 02 Aug 2026 01:18 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:18 PM IST
सार
पंजाब के जगराओं में एक ही गांव के दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। एक ही दिन में दोनों युवकों की मौत हुई है। दोनों के शवों के पास सिरिंज मिली है जिससे नशे से मौत होनी की आशंका बताई जा रही है।
विज्ञापन
नशे से दोे युवकों की मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जगराओं में सिधवां बेट इलाके में एक ही दिन दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नशे के आदी थे। दोनों की मौत नशे की ओवरडोज के कारण होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान हैरी (26) और प्रिंस (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक का शव घर से बरामद हुआ, जबकि दूसरे का शव खेत में बाइक के पास पड़ा मिला। दोनों के पास से सिरिंज मिलने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
दोनों घरों में मची चीख-पुकार
एक ही गांव में एक ही दिन में नशे के कारण दो मौतें होने से चीख पुकार मच गई। मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना सामने आने के बाद राजनीतिक नेताओं का गांव पहुंचना शुरू हो गया। नेताओं ने पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि नशे पर प्रभावी रोक लग चुकी है तो गांवों में युवाओं तक नशा पहुंच कैसे रहा है। एक ही दिन में दो युवाओं की मौत ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन