{"_id":"6a6effa08b188b7070073f39","slug":"video-cm-saini-punjab-visit-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे कोटकपूरा, कहा- अगर पंजाब में बनी भाजपा तो हर वर्ग के लिए करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे कोटकपूरा, कहा- अगर पंजाब में बनी भाजपा तो हर वर्ग के लिए करेंगे काम
कोटकपूरा में भारत सरकार के 'विकसित भारत संकल्प' कार्यक्रम के तहत 'नशा मुक्त युवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता राहुल सिंह सिद्धू ने की। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव कक्कड़ सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा सरकार ने हरियाणा में विकास के अनेक कार्य किए हैं, उसी तरह यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो हर वर्ग के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले किए गए कई बड़े वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।