सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two youths from Tarn Taran died in truck accident in Canada

कनाडा में एक्सीडेंट: पंजाब के दो युवकों की मौत, ब्रिटिश कोलंबिया के हाईवे-97 पर हुआ हादसा, तरनतारन में मातम

संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

कनाडा से पंजाब के लिए अच्छी खबर नहीं है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सड़क हादसे में तरनतारन के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव माड़ी गौर सिंह (भिक्खीविंड) निवासी तलविंदर सिंह गिल (32) और गांव एलोवाल (वीरोवाल) के रहने वाले जजबीर सिंह (30) के रूप में हुई है।

Two youths from Tarn Taran died in truck accident in Canada
तलविंदर सिंह गिल और जजबीर सिंह संधू। - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तरनतारन जिले के दो युवकों की मौत हो गई। हादसा हाईवे नंबर-97 (अलास्का हाईवे) पर नेल्सन शहर के पास हुआ, जहां ड्यूटी के दौरान ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


मृतकों की पहचान गांव माड़ी गौर सिंह (भिक्खीविंड) निवासी 32 वर्षीय तलविंदर सिंह गिल और गांव एलोवाल (वीरोवाल) निवासी करीब 30 वर्षीय जजबीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक कनाडा के एडमोंटन में रहते थे और ट्रक चालक के रूप में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे (भारतीय समयानुसार) यह हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को खाई से निकालकर दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना गुरुवार सुबह जब उनके परिवारों तक पहुंची तो दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। रिश्तेदार और गांववासी परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। मृतकों के परिजनों ने पंजाब सरकार और भारत सरकार से मांग की है कि दोनों युवकों के शव जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उनका अंतिम संस्कार गांव में किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed