{"_id":"69a96e8acedc92616609449c","slug":"video-first-aid-and-cpr-training-camp-at-firozpur-railway-division-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर रेल डिवीजन में फर्स्ट ऐड एवं सीपीआर प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर रेल डिवीजन में फर्स्ट ऐड एवं सीपीआर प्रशिक्षण शिविर
फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्वास्थ्य यूनिट की ओर से जालंधर में प्राथमिक चिकित्सा एवं सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया है। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन वीरवार रेलवे स्वास्थ्य यूनिट की अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्वेता सब्बरवाल के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ के जवानों, लोको पायलट एवं अन्य फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए फर्स्ट एड एवं सी.पी.आर. प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम ने फ्रंटलाइन कर्मचारियों को सीपीआर देने की सही तकनीक के बारे में जानकारियां दी। उन्हें बेसिक जानकारी तथा पुतलों पर डेमो देकर प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में 54 कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार देने तथा सीपीआर तकनीक के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को आपात स्थिति में जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी देना था ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में समय रहते उचित सहायता प्रदान की जा सके।
मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मंडल के फ्रंटलाइन स्टाफ को सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा सम्बन्धी प्रशिक्षण देने का प्रयास जारी रहेगा ताकि किसी भी आकस्मिकता के दौरान रेलयात्रियों को प्राथमिक चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।