{"_id":"69cf4162bd0f11d3e80592ab","slug":"verka-increases-milk-procurement-prices-by-15-per-kg-new-rates-effective-from-april-1-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: वेरका दूध की खरीद कीमतों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी, एक अप्रैल से नई दरें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: वेरका दूध की खरीद कीमतों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी, एक अप्रैल से नई दरें लागू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 03 Apr 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार
इस मूल्य वृद्धि से डेयरी किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पंजाब के लगभग 30 लाख दूध उत्पादकों को भी लाभ मिलेगा
Milk
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब सरकार ने मिल्कफेड पंजाब (वेरका ब्रांड) से जुड़े किसानों के लिए दूध की खरीद कीमत में बढ़ोतरी का एलान किया है। इससे दूध की खरीद कीमत में 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की गई है। ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। डेयरी किसानों की बेहतर आय सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
मिल्कफेड पंजाब परिवार का हिस्सा बने लगभग 2.5 लाख डेयरी किसानों को तुरंत बढ़ी हुई कीमतों का लाभ मिलेगा। सरकार का दावा है कि इस मूल्य वृद्धि से डेयरी किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पंजाब के लगभग 30 लाख दूध उत्पादकों को भी लाभ मिलेगा क्योंकि दूध खरीदने वाली अन्य कंपनियों और संस्थाओं को भी अपनी खरीद दरें बढ़ानी पड़ेंगी ताकि वे मिल्कफेड के स्तर के अनुरूप रह सकें।
मिल्कफेड पंजाब की पैक्ड दूध और दुग्ध उत्पादों के क्षेत्र में बड़ी हिस्सेदारी है। इससे प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में प्रति माह लगभग 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमद होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को इसका एलान किया है।
Trending Videos