{"_id":"6a696d2f57b83aaba20220fe","slug":"waris-punjab-de-march-to-chandigarh-today-demand-for-mp-amritpal-singh-release-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वारिस पंजाब दे' का चंडीगढ़ कूच आज: सांसद अमृतपाल की रिहाई की मांग, घर से निकलने से पहले रूट देख लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वारिस पंजाब दे' का चंडीगढ़ कूच आज: सांसद अमृतपाल की रिहाई की मांग, घर से निकलने से पहले रूट देख लें
Wed, 29 Jul 2026 08:41 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:41 AM IST
सार
कूच को देखते हुए मोहाली बॉर्डर (बुड़ैल जेल के पीछे) से सेक्टर-50/51 चौक और वहां से सेक्टर-44/45 लाइट प्वाइंट तक सरोवर पथ पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से डायवर्ट और प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर आज वारिस पंजाब दे के नेता चंडीगढ़ कूच करेंगे।
वारिस पंजाब दे के नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर आज के प्रस्तावित चंडीगढ़ कूच में युवाओं और आम लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार सुबह से मोहाली बॉर्डर (बुड़ैल जेल के पीछे) से सेक्टर-50/51 चौक और वहां से सेक्टर-44/45 लाइट प्वाइंट तक सरोवर पथ पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से डायवर्ट और प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा सेक्टर-43/44/51/52 चौक (आईएसबीटी चौक) से सेक्टर-44/45 चौक (गौशाला चौक) होते हुए सेक्टर-45/46-49/50 चौक तक विकास मार्ग पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सेक्टर-43/44 और सेक्टर-45/46 लाइट प्वाइंट पर भी यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।
चंडीगढ़ यातायात पुलिस ने अंतरराज्यीय बसों को सेक्टर-43 आईएसबीटी पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें और ट्रैफिक अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखें। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह से शांति न भंग करने की अपील की है।