बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gurpreet Singh had gone to Dubai from Faridkot after taking a loan; two days later, a heart attack claimed his life.

फरीदकोट से कर्ज लेकर दुबई गया था गुरप्रीत सिंह, दो दिन बाद हार्ट अटैक ने छीन ली जिंदगी

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:36 PM IST
Gurpreet Singh had gone to Dubai from Faridkot after taking a loan; two days later, a heart attack claimed his life.
सपनों के साथ विदेश गया एक नौजवान 24 दिन बाद ताबूत में अपने गांव लौटा। फरीदकोट जिले के गांव भागथला खुर्द के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने परिवार की आर्थिक तंगी दूर करने और बेहतर भविष्य की उम्मीद में कर्ज लेकर एक जुलाई को दुबई का रुख किया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वहां पहुंचने के महज दो दिन बाद तीन जुलाई को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। विदेश में बेटे की मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए सबसे बड़ी चिंता बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाने की थी, क्योंकि इसकी प्रक्रिया काफी जटिल और खर्चीली होती है। ऐसे मुश्किल समय में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने परिवार का साथ दिया। समाजसेवी एसपी सिंह ओबराय के नेतृत्व में ट्रस्ट ने जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करवाई और लगातार प्रयासों के बाद करीब 24 दिन बाद मंगलवार शाम गुरप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर उसके गांव भागथला खुर्द पहुंचाया गया। बेटे का शव घर पहुंचते ही परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक के पिता हरबंस सिंह और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने ट्रस्ट का आभार जताते हुए कहा कि कठिन समय में संस्था ने परिवार को बड़ी राहत दी। गुरप्रीत अपने पीछे पत्नी और डेढ़ साल के मासूम बच्चे को छोड़ गया है। ट्रस्ट के जिला प्रधान भरपूर सिंह ने बताया कि विदेश में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर शव को भारत लाना बेहद कठिन और महंगी प्रक्रिया होती है। ऐसे मामलों में ट्रस्ट मानवता की सेवा के उद्देश्य से जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव सहायता करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या: गुरु पूर्णिमा पर सरयू स्नान शुरु, राम मंदिर में दर्शन करेंगे भक्त, लोगों ने किया दान भी

29 Jul 2026

Meerut: एआईएमआईएम नेता ने कांवड़ यात्रा पर की टिप्पणी, वीडियो वायरल, अखिल भारतीय हिंदू संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने की कार्रवाई की मांग

29 Jul 2026

Meerut: करंट रोकने के लिए खंभों पर लगाए हार्ड प्लास्टिक के कवर, कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, विद्युत सुरक्षा के लिए लागू की नई तकनीक

29 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, कांवड़ मार्गों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त

28 Jul 2026

Meerut: 16 करोड़ खर्च, फिर भी जलभराव से जूझ रहा हस्तिनापुर, प्राचीन पहचान संवारने में पर्यटन विभाग ने सड़कों पर लगाए शिलापट्ट, जल निकासी की व्यवस्था करना भूला

28 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: गंगा का जलस्तर बढ़ा, भीमगौड़ा से 1.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, खादर क्षेत्र में बढ़ी चिंता

28 Jul 2026

कानपुर: अटल चौकी के पीछे नाले में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

28 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: मानसून मस्ती के रंग में रंगे ऑलमाइटी लेडीज क्लब के सदस्य

28 Jul 2026

शुक्लागंज: बासी खाना और ठंडा पानी इस मौसम में बिगाड़ सकता है सेहत

28 Jul 2026

कानपुर: चोक नाले के कारण बारिश में गिरे कच्चे-पक्के 15 मकान, 25 लोग घायल

28 Jul 2026

नोएडा सेक्टर 62 के लेबर चौक में बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील

28 Jul 2026

नकली दवाओं के सिंडिकेट पर शिकंजा, नरेला से भारी खेप बरामद

28 Jul 2026

VIDEO: जान जोखिम में डालकर लोग पीपे वाले पुल से नदी पार करने को मजबूर

28 Jul 2026

VIDEO: दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, पांच लोग घायल, घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फेंके गए पत्थर

28 Jul 2026

कानपुर: नगर निगम जोनल कार्यालय में भरा बारिश का पानी

28 Jul 2026

बीडीसी की बैठक में जमकर हंगामा, बैठक स्थगित

28 Jul 2026

कानपुर: युवक ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

28 Jul 2026

नारनौल: रेवाड़ी-रींगस के बीच 29 जुलाई को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

गंगा एक्सप्रेसवे पर अरुण हुडा की गोली मारकर हत्या, गांव में मातम

28 Jul 2026

फरीदाबाद की हैंडबाल टीमें राज्य स्तर के लिए चयनित

28 Jul 2026

Srinagar: निराश्रित गोवंश की बदहाली को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली

28 Jul 2026

बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

28 Jul 2026

एचसीए टूर्नामेंट: गुड़गांव की टीम ने नूंह को पांच विकेट से दी शिकस्त

28 Jul 2026

आधुनिक मैमोग्राफी मशीन से कैंसर की जांच होगी आसान

28 Jul 2026

बल्लभगढ़ जोन के अभियंता ने पार्षदों पर बदतमीजी का आरोप लगाया

28 Jul 2026

फरीदाबाद में नहीं है सीएंडडी वेस्ट निस्तारण प्लांट

28 Jul 2026

फरीदाबाद में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

28 Jul 2026

कानपुर: जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था ठीक से लागू नहीं, भेजे जा रहे नोटिस, व्यापारियों ने नाराजगी जताई

28 Jul 2026

कानपुर: ग्राहकों और व्यापारियों के चालान काटने का विरोध, डीसीपी ट्रैफिक को ज्ञापन सौंपा

28 Jul 2026

सुरों की सजी शाम, बुढ़ापे की लकड़ी कार्यक्रम में सुनाए गए नग्मे

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed