{"_id":"6a6823e84f731431b4018e91","slug":"weather-in-chandigarh-city-drenched-by-heavy-rain-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में लगी सावन की झड़ी: तेज बरसात से नहाया शहर, भीगते-भीगते अपने काम पर पहुंचे लोग; Photos","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में लगी सावन की झड़ी: तेज बरसात से नहाया शहर, भीगते-भीगते अपने काम पर पहुंचे लोग; Photos
Tue, 28 Jul 2026 09:07 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:07 AM IST
सार
चंडीगढ़ में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक मानसून और अधिक सक्रिय होगा। इन दिनों कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह तेज बरसात शुरू हुई जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सुबह से लगी झड़ी के चलते कामकाजी लोग और बच्चे भीगते-भीगते दफ्तर और स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
मौसम केंद्र के अनुसार बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 92 फीसदी तक पहुंचने से उमस बनी रही।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि अगले पांच दिनों तक शहर में बादलों का डेरा रहेगा और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। विभाग ने 29 जुलाई के लिए गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद 30 जुलाई से 1 अगस्त तक मानसून और अधिक सक्रिय होगा।
इन दिनों कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है। लगातार बारिश के चलते शहर में मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है लेकिन बीच-बीच में उमस लोगों की परीक्षा ले सकती है।