{"_id":"6a26a25842764f4786079680","slug":"wife-died-and-husband-injured-in-road-accident-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; पति घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मारी दी। दंपती स्कूटी पर सवार होकर किसी काम के लिए फगवाड़ा जा रही थी।
सड़क हादसे में महिला की मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास डीएचएल कार्यालय के बाहर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। करतारपुर निवासी दंपती एक्टिवा पर सवार होकर अपने काम के सिलसिले में फगवाड़ा की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि एक्टिवा पर पीछे बैठी महिला कैलाश कौर सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति कमलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनकी जान नहीं बच सकी।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर थाना रामामंडी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि फरार ट्रक चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई है।

Trending Videos