{"_id":"6a26b338524432ee2405795c","slug":"video-moga-police-arrested-a-drug-smuggler-travelling-in-a-car-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने कार सवार नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 500 ग्राम हेरोइन हुई बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने कार सवार नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 500 ग्राम हेरोइन हुई बरामद
मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार सवार तस्कर को 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना कोट ईसे खां की प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता रानी ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि गुरलाल सिंह निवासी गांव जगतपुरा, जिला तरनतारन, नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर नाकाबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे में मौजूद मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (नंबर UP13-BB-1414) की तलाशी ली, जिसमें से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना कोट ईसे खां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े आगे-पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।