सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman living in live-in relationship in Muktsar murdered by her lover

Punjab: लिव-इन में रह रही महिला का मर्डर, आशिक ही निकला कातिल; हत्या की वजह का चौंकाने वाला खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की हत्या उसके आशिक ने की है। हत्या के बाद आरोपी ने शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस जांच में हत्या की वजह का जो खुलासा हुआ है वह बेहद चौंकाना वाला है। 

Woman living in live-in relationship in Muktsar murdered by her lover
anuj crime - फोटो : एआई तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

मुक्तसर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर शव राजस्थान फीडर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

Trending Videos


मृतका की पहचान जसप्रीत कौर निवासी गांव थांदेवाला के रूप में हुई है। अब वह चक्क राम नगर बठिंडा रोड मुक्तसर में रह रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी कुलबीर सिंह तालाकशुदा प्रेमिका के घर को अपने नाम करवाना चाहता था। उसके इन्कार करने पर उसने महिला का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी बचन सिंह ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने 24 घंटे में हत्या के मामले को सुलझाते हुए नहर से शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस को थांदेवाला के नजदीक राजस्थान फीडर नहर में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस की जांच के दौरान शव की शिनाख्त हुई। 

जांच के दौरान यह सामने आया कि जसप्रीत कौर का पहला विवाह किसी अन्य व्यक्ति के साथ हुआ था। तलाक के बाद वह कुलबीर सिंह के साथ 12 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि कुलबीर सिंह निवासी गांव थांदेवाला ने ही जसप्रीत कौर का कत्ल करके शव को नहर में फेंका था। आरोपी कुलबीर सिंह जसप्रीत कौर के घर को अपने नाम करवाना चाहता था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था। इसलिए आरोपी ने जसप्रीत की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed