फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young woman body found hanging in PG room in Abohar

Punjab: पीजी रूम में लटकी मिली युवती की लाश, दो बच्चों के पिता के साथ संबंध; वीडियो कॉल और फिर...

Wed, 01 Apr 2026 03:30 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 03:30 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर में पेइंग गेस्ट में रह रही युवती की लाश कमरे में पंखे से लटकती मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अरनीवाला निवासी 28 वर्षीय गीता के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Young woman body found hanging in PG room in Abohar
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर बस स्टैंड के पीछे स्थित एक पीजी में रह रही युवती का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान अरनीवाला निवासी 28 वर्षीय गीता के रूप में हुई है, जो शहर के एक सिनेमा में कार्यरत थी। घटना का खुलासा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब युवती का एक जानकार युवक पीजी पर पहुंचा और दरवाजा खुलवाया। जैसे ही कमरे में जाकर देखा गया, युवती पंखे से लटकी हुई मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन


पीजी संचालिका मीनू के अनुसार गीता पिछले करीब एक वर्ष से यहां रह रही थी। बीते सप्ताह ही उसने अपना कमरा बदला था और एसी रूम में शिफ्ट हुई थी। मंगलवार रात वह करीब साढ़े 9 बजे काम से लौटी और सोने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई। रात करीब 1:30 बजे रवि नामक युवक, जो खुद को गीता का जानकार बता रहा था, पीजी पहुंचा और उसकी तबीयत खराब होने की बात कहकर दरवाजा खुलवाया। जब कमरे में जाकर देखा गया तो युवती फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन


पूछताछ में रवि कुमार ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से गीता के संपर्क में था। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान वीडियो कॉल के दौरान ही गीता ने यह कदम उठा लिया। रवि के अनुसार घटना देखते ही वह तुरंत पीजी की ओर भागा, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। साथ ही उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रवि कुमार शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह पेशे से पेंट का काम करता है। दोनों की जान-पहचान करीब दो साल पहले एक कॉलेज के दौरान हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और जल्द ही और तथ्य सामने आ सकते है।


कैंटर की चपेट में आने से दो बच्चों के पिता की मौत
अबोहर के गांव मौजगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रवण कुमार के तौर पर हुई है। वह पेट्रोल पंप पर काम करता था। मंगलवार रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कैंटर की चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। उसे तुरंत श्रीगंगानगर के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल अबोहर की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed