सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young woman body found hanging in PG room in Abohar

Punjab: पीजी रूम में लटकी मिली युवती की लाश, आधी रात पहुंचा युवक, PG संचालिका ने क्या बताया?

संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के अबोहर में पेइंग गेस्ट में रह रही युवती की लाश कमरे में पंखे से लटकती मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अरनीवाला निवासी 28 वर्षीय गीता के रूप में हुई है।

Young woman body found hanging in PG room in Abohar
पीजी रूम में जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अबोहर बस स्टैंड के पीछे स्थित एक पीजी में रह रही युवती का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान अरनीवाला निवासी 28 वर्षीय गीता के रूप में हुई है, जो शहर के एक सिनेमा में कार्यरत थी। घटना का खुलासा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब युवती का एक जानकार युवक पीजी पर पहुंचा और दरवाजा खुलवाया। जैसे ही कमरे में जाकर देखा गया, युवती पंखे से लटकी हुई मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

Trending Videos


पीजी संचालिका मीनू के अनुसार गीता पिछले करीब एक वर्ष से यहां रह रही थी। बीते सप्ताह ही उसने अपना कमरा बदला था और एसी रूम में शिफ्ट हुई थी। मंगलवार रात वह करीब साढ़े 9 बजे काम से लौटी और सोने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई। रात करीब 1:30 बजे रवि नामक युवक, जो खुद को गीता का जानकार बता रहा था, पीजी पहुंचा और उसकी तबीयत खराब होने की बात कहकर दरवाजा खुलवाया। जब कमरे में जाकर देखा गया तो युवती फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना सिटी-1 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस अधिकारी मनिंदर सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें युवक रवि की भूमिका और मौत के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। पीजी का रिकॉर्ड भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।

कैंटर की चपेट में आने से दो बच्चों के पिता की मौत
अबोहर के गांव मौजगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रवण कुमार के तौर पर हुई है। वह पेट्रोल पंप पर काम करता था। मंगलवार रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कैंटर की चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। उसे तुरंत श्रीगंगानगर के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल अबोहर की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed