{"_id":"69cb90cc7be44f04360cd1ec","slug":"youth-from-ludhiana-dies-in-manali-himachal-pradesh-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के युवक की मनाली में मौत: दोस्तों के साथ गया था मंदीप, कार की टक्कर के बाद मारपीट, परिवार से झूठ बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के युवक की मनाली में मौत: दोस्तों के साथ गया था मंदीप, कार की टक्कर के बाद मारपीट, परिवार से झूठ बोला
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार
दोस्तों के साथ मनाली गए लुधियाना के युवक की मौत हो गई। परिवार ने उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। परिवार ने आरोप लगाया कि मंदीप के दोस्तों ने उनके साथ झूठ बोला।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के युवक की हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल कुल्लू जिले के मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मंदीप शर्मा (36) लुधियाना के मुंडियां कलां स्थित जशन सिटी जीटीबी नगर का रहने वाला था। मंदीप शर्मा अपने दोस्तों के साथ मनाली गया था। जैसे ही उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मंदीप के परिवार वाले इसके पीछे उसके साथ गए दो दोस्तों को जिम्मेदार मान रही है। जिनके खिलाफ शिकायत दी गई।
Trending Videos
थाना जमालपुर की पुलिस ने मृतक मंदीप के भाई अमरदीप शर्मा की शिकायत पर थाना जमालपुर की पुलिस ने रामगढ़ स्थित फ्रेंडस कालोनी निवासी रोहित वर्मा और कैलाश नगर स्थित शिमला कालोनी निवासी अजय शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 28 मार्च को मंदीप शर्मा अपने दो दोस्तों अजय शर्मा और रोहित वर्मा के साथ काम के सिलसिले में मनाली गया था। परिजनों के अनुसार, वे वहां गाड़ी के लेनदेन और बकाया राशि की वसूली के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर तक परिजनों की मंदीप से बात हुई और सब कुछ सामान्य था, लेकिन रविवार शाम से अचानक संपर्क टूट गया। परेशान परिजनों ने जब रविवार रात को दोस्तों से संपर्क साधने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। काफी मशक्कत के बाद जब वीडियो कॉल हुई, तो दोस्तों ने मंदीप को सोता हुआ दिखाकर गुमराह करने की कोशिश की, जबकि हकीकत में उसकी स्थिति बेहद नाजुक थी।
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मनाली में कार की टक्कर को लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ इनका विवाद हुआ था, जिसमें हुई मारपीट के दौरान मंदीप को गंभीर चोटें आईं। मृतक के भाई अमरदीप शर्मा का आरोप है कि गंभीर चोटें लगने के बावजूद दोस्तों ने उसे समय रहते अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। रविवार शाम जब उसकी हालत बिगड़ी, तो उसे मंडी के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मंदीप को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।